फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

School Assembly News Headlines: 17 अक्तूबर के लिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें, स्कूल असेंबली में पढ़ें ये समाचार

Fri, 17 Oct 2025 06:11 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 06:11 AM IST
सार

17 October School Assembly News Headlines: यहां 17 अक्तूबर के लिए देश, दुनिया, शिक्षा-रोजगार और खेल जगत के मुख्य समाचारों दिए गए हैं। स्कूल असेंबली में ये समाचार सुनाकर आप सभी लोगों को ताजातरीन घटनाओं की जानकारी दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
School Assembly News Headlines For 17 October 2025, Check national, international, sports updates
School Assembly News Headlines - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

School Assembly News Headlines 17 October: कई स्कूलों में सुबह की असेंबली में समाचार भी बताए जाते हैं। विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान को बढ़ाने और उनकी जानकारी को अपडेट रखने के लिए यह पहल बहुत प्रशंसनीय है। अगर आप भी अपने स्कूल की असेंबली में पढ़ने के लिए समाचारों की सुर्खियां ढूंढ रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं! हमने देश-विदेश में हो रही ताजा घटनाओं में सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, शिक्षा-रोजगार और खेल-संबंधी समाचारों की एक सूची तैयार की है।

School Assembly National News: राष्ट्रीय समाचार

School Assembly News Headlines For 17 October 2025, Check national, international, sports updates
School Assembly National News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

1. गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा, आज होगा राज्य कैबिनेट का विस्तार

  • गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगा। 

 

2. मुंबई लोकल में नवजात का जन्म, 3 इडियट मूवी की तरह वीडियो कॉल पर कराई गई डिलीवरी

  • मुंबई लोकल में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो यात्री विकास बेदरे ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोकी और डॉक्टर दोस्त की वीडियो कॉल मदद से महिला की डिलीवरी करवाई। सोशल मीडिया पर विकास को लोग 'रियल लाइफ रैंचो' बोल रहे हैं।

 

3. भारत में जंगलों की आग से 1.5 करोड़ लोग प्रभावित, सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में

  • एक अध्ययन में खुलासा हुआ कि 2024-25 में भारत में जंगलों में करीब 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए, जिनमें सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में पड़ा। फसल जलाने, तेज गर्मी और सूखी घास के कारण यूपी में 46 लाख और पंजाब में 35 लाख लोग प्रभावित हुए।

School Assembly International News: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

School Assembly News Headlines For 17 October 2025, Check national, international, sports updates
School Assembly International News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

1. आतंकवाद को किसी भी तरह का समर्थन करने वालों को ही भुगतना पड़ेगा, NAM में भारत का कड़ा संदेश

  • युगांडा की राजधानी कंपाला में हो रही 19वी एनएएम मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत ने आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि 'आतंकवाद को किसी भी तरह का समर्थन, बचाव या छिपाने की कोशिश अंत में उन्हीं देशों को भारी पड़ेगी जो ऐसा करते हैं।'

 

2. पाकिस्तान ने ड्रोन से किया बड़ा हमला, बाजार और घर को बनाया निशाना- तालिबान का दावा

  • अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने काबुल पर दो ड्रोन हमले किए, जिसमें एक घर और एक बाजार को निशाना बनाया गया। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब दोनों देशों के बीच बुधवार को 48 घंटे के लिए संघर्षविराम की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

School Assembly Bussiness News: बिजनेस समाचार

School Assembly News Headlines For 17 October 2025, Check national, international, sports updates
School Assembly Business News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

1. धनतेरस से पहले सोने की कीमत में 200 रुपये की मामूली गिरावट

  • राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चांदी की कीमतें 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गईं।

 

2. भारत में 85 प्रतिशत डिजिटल भुगतान यूपीआई के जरिए, आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारी

  • भारत में करीब 85 प्रतिशत डिजिटल भुगतान लेनदेन यूपीआई के जरिए होता है। देश समावेशी, सुरक्षित और स्केलेबल डिजिटल पब्लिक प्लेटफॉर्म (डीपीपी) के मामले में एक उदाहरण बन सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वाशिंगटन में यह बात कही। 
विज्ञापन

School Assembly Education & Jobs News: शिक्षा और रोजगार समाचार

School Assembly News Headlines For 17 October 2025, Check national, international, sports updates
School Assembly Education & Jobs News - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

1. बीएसएफ में 10वीं पास खिलाडियों के लिए सीधी भर्ती, 69000 रुपये तक मासिक वेतन

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 18 से 23 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।

आज का विचार

"प्रश्न पूछने से मत डरो, क्योंकि यही वह प्रक्रिया है जिससे आप सीखते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed