{"_id":"5da1857d8ebc3e93b24e478f","slug":"scholarship-will-be-available-for-10th-and-graduation-level-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं कर रहे छात्र करें आवेदन, 12वीं से लेकर पीएचडी करने तक मिलेगी स्कॉलरशिप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
10वीं कर रहे छात्र करें आवेदन, 12वीं से लेकर पीएचडी करने तक मिलेगी स्कॉलरशिप
Sat, 12 Oct 2019 01:55 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए नेशनल टेलेंट सर्च की परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। परीक्षा का उद्देश्य होनहार छात्रों का चयन तो है ही साथ ही शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से मदद करना भी है। परीक्षा दो स्तरों के रूप में आयोजित होती है- राज्य और राष्ट्रीय। बता दें कि ये स्कॉलरशिप नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी द्वारा दी जाती है। स्कॉलरशिप के बारे में पढ़ते हैं आगे...
कौन-कौन कर सकता है आवेदन-
- मान्यता प्राप्त स्कूलों से 10वीं कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए दो परीक्षाएं होंगी।
- दूसरी परीक्षा तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को पहली परीक्षा में सफल होना जरूरी है।
- बता दें कि चयन किए गए उम्मीदवारों को एक निश्चित राशि स्कॉलरशिप के तहत मिलती है।
- जो छात्र 11वीं या 12वीं में पढ़ रहे हैं उन्हें हर महीने 1,250 रुपए मिलेंगे।
- स्नातक और परास्नातक के लिए 2000 राशि तय की गई है।
- अगर कोई छात्र पीएचडी कर रहा है तो उसे यूजीसी के नियमों के अनुसार स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
- सबसे पहले राज्य या केंद्रशासित प्रदेश द्वारा जारी राज्य स्तरीय सूचना को देखें।
- अब राज्य में संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र में स्कूल के प्रिंसिपल के साइन होने जरूरी हैं।
- अब अपने आवेदन पत्र के साथ फीस भुगतान की रसीद राज्य के संपर्क अधिकारी के पास जमा करें।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप योजना
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य तिथियां-
- मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहों के उम्मीदवार के लिए आवेदन की तिथि 2 नवंबर, 2019 है।
- अन्य सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि 3 नवंबर, 2019 है।
- पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि 17 नवंबर, 2019 है।
- दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवार के लिए आवेदन तिथि 20 मई, 2020 है।
कमेंट
कमेंट X