फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस ग्रह के पास हैं कितने चांद, जानें कौन सा ग्रह सबसे अमीर

Fri, 11 Oct 2019 04:18 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 11 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Planet with maximum number of moons Saturn update, know which planet has how many moon
सांकेतिक तस्वीर

हमारे सौर मंडल में मौजूद अलग-अलग ग्रहों के पास उनके अपने अलग-अलग चंद्रमा हैं। जैसे हमें जो चांद दिखता है, वो धरती का अपना चांद है। धरती के पास सिर्फ एक ही चांद है। लेकिन अन्य कई ग्रह हैं जिनके पास कई चांद हैं।



अब तक सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बृहस्पति था। लेकिन अब ऐस नहीं रहा। सौर मंडल के दूसरे ग्रह ने चांद की संख्या के मामले में बृहस्पति को पछाड़ दिया है। कौन है वो ग्रह? सौर मंडल के किस ग्रह के पास हैं कितने चांद? इन सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।

Planet with maximum number of moons Saturn update, know which planet has how many moon
शनि ग्रह के नए चांद - फोटो : NASA/JPL

सोमवार, 7 अक्तूबर 2019... जब अंतरराष्ट्रीय खगोलविज्ञानी संघ (IAU - International Astronomical Union) ने उस ग्रह के नाम की पुष्टी की जो चांद के मामले में सबसे अमीर है। इस ग्रह के पास एक, दो या चार नहीं, बल्कि कुल 82 चांद हैं। इस ग्रह का नाम है 'शनि' (Saturn)। इससे पहले सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बृहस्पति (Jupiter) था। लेकिन कार्नेजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के खगोलशास्त्री स्कॉट एस शेफर्ड ने शनि के पास 20 नए चांद का पता लगाया है।

सौरमंडल में कुल कितने चांद, किस ग्रह के पास एक भी नहीं

Planet with maximum number of moons Saturn update, know which planet has how many moon
शनि ग्रह और उसके चंद्रमा - फोटो : NASA/JPL

नासा (NASA) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 205 चांद हैं। ये वो हैं जिनका अब तक पता चल पाया है। इनमें से 161 यानी करीब 80 फीसदी बृहस्पति और शनि के पास हैं।

नासा के अनुसार, सूर्य के सबसे करीब होने और अपने गुरुत्वाकर्षण के कारण बुध ग्रह के पास अपना एक भी चांद नहीं है। कोई भी चांद अगर बुध के पास हुआ तो वह उसमें क्रैश कर जाएगा या खिंच कर सूर्य की कक्षा में चला जाएगा। वहीं, अब तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि वीनस के पास अपना कोई चांद क्यों नहीं है।

आगे पढ़ें, किस ग्रह के पास हैं कितने चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
Planet with maximum number of moons Saturn update, know which planet has how many moon
चंद्रमा और पृथ्वी - फोटो : Pixabay

ग्रह का नाम    चांद की संख्या

शनि                         82
बृहस्पति                   79
यूरेनस                      27
नेप्च्यून                     14
मंगल                       02
पृथ्वी                        01

ये भी पढ़ें : धरती से लाखों मील दूर चांद को कितना जानते हैं आप, यहां हैं उससे जुड़ी 11 रोचक बातें

जानें..आप कैसे दे सकते हैं 20 नए चांद को नाम

विज्ञापन
Planet with maximum number of moons Saturn update, know which planet has how many moon
चंद्रमा - फोटो : Social media

जिन 20 नए चांद की खोज की गई है उनमें से हर एक चांद का व्यास (diameter) करीब 5 किमी है। कार्नेजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने शनि के इन सभी चांद के लिए नाम का सुझाव मांगा है। आप 6 दिसंबर तक इनके लिए नाम का सुझाव भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें : अंतरिक्ष में है दिलचस्पी, ढूंढना चाहते हैं चांद के रहस्य तो इसरो दे रहा है ये मौके

नाम का सुझाव भेजने के नियमों के बारे में जानने के लए यहां क्लिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed