{"_id":"611658278ebc3edfc808907a","slug":"sap-india-and-microsoft-launch-program-for-women-students-to-skill-ai-cloud-computing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहल : सैप इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट 62 हजार से अधिक महिलाओं को देंगे एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहल : सैप इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट 62 हजार से अधिक महिलाओं को देंगे एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:09 PM IST
सार
सैप इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट ने प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए वंचित समुदायों की युवा महिला छात्रों को सशक्त बनाने के लिए एक संयुक्त कौशल कार्यक्रम 'टेक सक्षम' शुरू किया है।
विज्ञापन
1 of 4
SAP India and Microsoft
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैप (SAP) इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट ने एआईसीटीई के मिलकर एक बड़ी पहल शुरू की है। सैप इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट ने प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए वंचित समुदायों की युवा महिला छात्रों को सशक्त बनाने के लिए एक संयुक्त कौशल कार्यक्रम 'टेक सक्षम' शुरू किया है।
दोनों कंपनियों से संयुक्त रूप से गुरुवार, 12 अगस्त, 2021 को इसकी शुरुआत की घोषणा की। संयुक्त पहल के माध्यम से, सैप इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट का लक्ष्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब डिजाइन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में 62,000 महिला छात्रों को प्रशिक्षण देना और उनके स्किल्स को बढ़ावा देना है।
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानी एआईसीटीई की ट्रेनिंग एंड लर्निंग एकेडमी - एटीएएल और राज्य कॉलेजिएट शिक्षा विभागों के सहयोग से शामिल होने वाले संस्थानों में फैकल्टी के प्रोफेशनल डेवलपमेंट का समर्थन करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले वर्ष में, पहल 1,500 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी और प्रशिक्षित प्रत्येक संकाय एक वर्ष में 50 से अधिक छात्रों का समर्थन करने के लिए सुसज्जित होगा, जिससे 60 से 75 हजार छात्र लाभान्वित होंगे।
2 of 4
Artificial Intelligence
देशभर में यह पहल एडुनेट फाउंडेशन द्वारा चलाई जाएगी, जो विज्ञान, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर अनुप्रयोगों और व्यावसायिक अध्ययन में स्नातक करने वाली युवा महिलाओं में भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करेगी। छात्रों को उद्योग जगत के साथ शुरुआती जुड़ाव स्थापित करने में मदद करने के लिए स्थानीय उद्योगों के व्यापारिक नेताओं और विशेषज्ञों को अपना काम दिखाने का भी अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम कार्यान्वयन के पहले वर्ष में कुछ निश्चित परिणाम देने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें भारत भर में 2,000 छात्रों को तकनीक से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के लिए सीधे प्रशिक्षण देना शामिल है।
3 of 4
aicte
छात्रों को इंटर्नशिप, नौकरियों और सूक्ष्म उद्यमिता के अवसरों के साथ 50 प्रतिशत योग्यता के अवसरों का समर्थन करना शामिल है। 1,500 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर और पांच नोडल केंद्रों की स्थापना भी की जाएगी। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा कि
टेक सक्षम कार्यस्थलों के परिदृश्य को बदल देगा। 60 हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो व्यापक प्रभाव पैदा करेगी।
सहस्रबुद्धे ने कहा कि इसके अलावा, 1,000 से अधिक महिला संकाय प्रमाणित होने के साथ, यह न केवल स्नातकों की रोजगार क्षमता में बड़े बदलाव लाएगा, बल्कि कई और छात्रों को अपनी स्टार्टअप यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माइक्रोसॉफ्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सैप इंडिया सब कॉन्टीनेंट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलमीत बावा ने कहा कि कंपनी ने कोड डेवलपमेंट जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत में 18 लाख से अधिक किशोरों और बच्चों को सक्षम बनाया है।
माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी साझेदारी महिलाओं को एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल के साथ लैस करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
वहीं, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी ने कहा कि सैप इंडिया के साथ हमारी साझेदारी स्किलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने और भारतीय महिलाओं को डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी में सफलता की राह पर आगे बढ़ने में सक्षम बनाकर डिजिटल स्किल गैप को बंद करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X