फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रख पाई रेलवे NTPC परीक्षा में सफलता, जाने कैसे की परीक्षा की तैयारी

Wed, 20 Mar 2019 05:04 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 20 Mar 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
rrb ntpc preparation tips Suggested by anil pratap success story of Station master

"कुछ करने की हो चाह, तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता, असफलता से निराशा कैसी ये कहना है भारतीय रेल के पद पर कार्यरत "उप स्टेशन प्रबंधक अनिल प्रताप" का जैसा की आप जानते हैं, कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने लाखों पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है, और देखा जाए तो लाखों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग इन पदों पर आवेदन भी करेंगे। इसी के साथ कॉम्पटीशन भी बहुत अधिक होगा। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है की परीक्षा की तैयारी कैसे की जाएं। तो अमर उजाला से बातचीत में उप स्टेशन प्रबंधक ने यह बताया की " रेलवे की NTPC" प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए फोकस निर्धारित करना बेहद जरूरी है। फोकस समाने होने से आपको पता होता है की आपको किस तरह से तैयारी करनी है, क्या और कितना पढ़ना है। तो चलिए जानते है इनसे रेलवे NTPC परीक्षा की एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स और  रेलवे NTPC परीक्षा के फ्री ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट के लिए आगे की स्लाइड देखें।

rrb ntpc preparation tips Suggested by anil pratap success story of Station master

मेरी प्रारंभिक शिक्षा शहर- उरई जिले के जालौन उत्तर प्रदेश से हुई है। मैं हमेशा एक औसत दर्जे का विद्यार्थी रहा। सन् 2015 में ग्रेजुएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसी समय रेलवे की NTPC की  विज्ञप्ति जारी हुई जिसमें मैंने आवेदन किया। मेरा छात्रों को सुझाव है कि आवेदन करते समय विज्ञप्ति को सही तरह से पढ़े व पोस्ट वरीयता का चयन विवेकानुसार करें जिससे भविष्य में कोई समस्या न हो। आवेदन करने के उपरान्त मैंने एक रूपरेखा व समय प्रबन्ध बनाया और एक बात पर ध्यान दिया की चयन के लिए कोई शार्ट-कट नहीं हैं।

होली पर रेलवे NTPC परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए "ऑनलाइन फ्री प्रैक्टिस सेट" का तोहफा, इसे जोड़े अपनी परीक्षा की तैयारी के साथ।

rrb ntpc preparation tips Suggested by anil pratap success story of Station master

परीक्षा की तैयारी में Speed Test, Mock test का महत्व: 

रूपरेखा में सबसे पहले बाजार से परीक्षापयोगी पुस्तकों का चयन किया व Online Speed Test, Mock test  को देना शुरू किया।  Speed Test व परीक्षापयोगी पुस्तकों का परीक्षा की तैयारी में बहुत महत्वपूर्ण योगदान  होता है। पुस्तकें अपना अध्ययन स्तर मजबूत करने या बढ़ाने के लिए उपयोगी रहती हैं व  Speed  Test समय प्रबन्धन व अपना अध्ययन स्तर आंकने के लिए उपयोगी रहते हैं। Speed Test, Mock test  देने से प्रारंभ में परिणाम निराशाजनक हो सकते हैं लेकिन निरन्तर अभ्यास व अथक परिश्राम से आप देखेगें कि आपकी परीक्षा की तैयारी में सुधार हो रहा है। Speed Test, Mock test में ये भी पता चलता है कि आप किन प्रश्नों पर ज्यादा समय ले रहे हैं। उन्हें लिख लें व उसे बार-बार रिवाइज करें। समय प्रबन्धन  सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, उस पर ध्यान दें। निर्धारित समय में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। इसके अतिरिक्त आप समसामियकी पत्रिका पिछले 6 माह व 1 साल तक की खरीद कर पढ़े एवं इनका अध्ययन भी बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rrb ntpc preparation tips Suggested by anil pratap success story of Station master
ऐसे बनाएं तैयारी की रणनीति:  

जिस विषय में आप कमजोर है उस पर ध्यान दें एवं जो विषय पर अच्छी पकड़ है उस पर भी ध्यान दें,  क्योंकि आत्मविश्वास अच्छा होता है अति आत्मविश्वास नहीं। परीक्षा में कुछ प्रश्न बहुत कठिन होते है जिन्हें हल करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। ज्यादातर प्रश्न पत्रों में एक या दो प्रश्न ऐसे आते हैं जिन्हें आप बाद में  हल कर सकते हैं। सभी प्रश्नों को हल करने के बाद ही ऐसे प्रश्नों को हल करें और तर्कशक्ति व गणित के प्रश्न हल करने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक प्रैक्टिस करना है।
विज्ञापन
rrb ntpc preparation tips Suggested by anil pratap success story of Station master
इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार पेपर देने जाते समय अपने आप पर ध्यान दें अन्य लोगों की अनावश्यक बातों को नजरअंदाज करें, परीक्षा देने से पूर्व परीक्षा सेंटर पर कंप्यूटर सही तरीके से व्यवस्थित कर लें, जिससे बाद में कोई समस्या न हो, और परीक्षा देते समय सबसे महत्वपूर्ण नकारात्मक अंकन पर ध्यान देना है। अनुमान लगाने से बचे व एक्यूरेसी का विशेष ध्यान दें क्योंकि यह चयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती  है। अपने आप पर आत्माविश्वास बना कर परीक्षा को दे तो सफलता आपसे दूर न होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed