2021 RPSC Head Master Recruitment Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी सभी पाना चाहते हैं। अगर नौकरी शिक्षा विभाग में मिल जाए तो बड़े सम्मान की बात होती है और वह भी किसी सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर नियुक्ति मिल जाए तो फिर कहना ही क्या? यह तो सोने पे सुहागा जैसा है। तो फिर आपका इंतजार खत्म हो गया है। इस सूबे में सरकारी विद्यालयों में हेडमास्टर के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के तहत ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी के माध्यम से की जानी है।
सरकारी नौकरी : इस सूबे में निकली हेडमास्टर के पद पर भर्ती, यहां जानें पात्रता नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 24 मार्च, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल, 2021
आरपीएससी भर्ती आवेदन शुल्क
- सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी - 350 रुपए
- ओबीसी / ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर- 250 रुपए
- एससी / एसटी - 150 रुपए
योग्यता एवं पात्रता मानदंड
हेडमास्टर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को शास्त्री की परीक्षा में न्यूनतम 48% अंक और स्नातक डिग्री द्वितीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही शिक्षा शास्त्री, बीएड और बीएसटीसी वाले उम्म्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी स्कूल में न्यूनतम पांच साल का शैक्षणिक कार्य अनुभव होना जरूरी है। वहीं, आवेदकों को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। आरपीएससी भर्ती की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया
आरपीएससी भर्ती के तहत हेडमास्टर पद के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट देय होगी। हेडमास्टर पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
आरपीएससी भर्ती के तहत हेडमास्टर पद के लिए आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार https://rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप किसी ई-मित्र कियोस्क से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट