फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे भर्ती : 8वीं पास युवाओं के लिए निकलीं बंपर नौकरियां, यहां है पूरी जानकारी

Fri, 19 Mar 2021 05:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Railway Bharti 8th pass Govt Jobs Indian Railway Recruitment 2021 vacancy in DMW Patiala
Sarkari Naukri 2021 : Jobs for ITI pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सरकारी नौकरी पाने की चाहत है तो इसके लिए आज और अभी से प्रयास शुरू कर दीजिए। भारतीय रेलवे की ओर से आठवीं पास से लेकर दसवीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर सरकारी भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। अमर उजाला डॉट कॉम आपको इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहा है।


भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।वेल्डर के लिए आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है।
कैंडिडेट जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां खबर में पदों का विवरण, भर्ती आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन के लिए योग्यता एवं पात्रता आदि की विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक भी दिया गया है। 

Railway Bharti 8th pass Govt Jobs Indian Railway Recruitment 2021 vacancy in DMW Patiala
एसी ट्रेन - फोटो : पीटीआई

रेलवे की ओर से डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि के 182 पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा धारक अप्रेंटिसशिप की भर्ती की जा रही है। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इंडियन रेलवे डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। या सीधे आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। साथ भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के रेलवे में 182 पदों को भरा जाना है। 

Railway Bharti 8th pass Govt Jobs Indian Railway Recruitment 2021 vacancy in DMW Patiala
train - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत : 12 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 मार्च, 2021


रिक्तियों का विवरण

  • इलेक्ट्रीशियन : 70 पद
  • मैकेनिक : 40 पद
  • मशीनिस्ट : 32 पद
  • फिटर : 23 पद
  • वेल्डर : 17 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
Railway Bharti 8th pass Govt Jobs Indian Railway Recruitment 2021 vacancy in DMW Patiala
train coach - फोटो : अमर उजाला।

योग्यता मानदंड 
इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के आवेदक उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ दसवीं कक्षा की परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि वेल्डर पदों के लिए उम्मीदवारों को आठवीं पास होने के साथ वेल्डर ट्रेड में आईटीआई किया हुआ होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Railway Bharti 8th pass Govt Jobs Indian Railway Recruitment 2021 vacancy in DMW Patiala
Solar Panel on DEMU Train - फोटो : Agency (File Photo)

वेतन संबंधी जानकारी 
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को पहले एक साल के लिए सात हजार रुपए स्टाइपेंड के तौर पर भुगतान किया जाएगा। साथ ही दो साल के लिए प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को सात हजार सात सौ रुपए प्रति माह और तीन साल के लिए उम्मीदवारों को 8,050 रुपए प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed