मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) की ओर से शुरू किए गए प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए आवेदन की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दी गई है। अगर अाप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं ताे अभी भी वक्त है।
इसकी सूचना मंत्रालय ने देश के सभी आईआईटी व अन्य केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों को भेज दी है। अभी तक 31 मार्च की तारीख तय की गई थी। जारी सूचना के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एनआईटी जैसे अन्य केंद्रीय संस्थानों में रिसर्च के लिए फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
चयनित उम्मीदवार को पहले दो साल तक हरमाह 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। तीसरे साल यह रकम 75 हजार प्रति माह हो जाएगी। चौथे और पांचवें साल 80 हजार प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा दो लाख रुपये प्रत्येक वर्ष रिसर्च के अन्य खर्च के लिए दिए जाएंगे।
फेलोशिप की अवधि पांच साल की होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं जो एमटेक, एमएस या परास्नातक कर चुके हैं या अंतिम वर्ष में हैं वे www.pmrf.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 14 मई से आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X