प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज 17 सितंबर, 2019 को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के दिन पर पूरा देश जश्न मना रहा है। हर राज्य में इस अवसर को अनूठे तरीकों से मनाया जा रहा है। जन्मदिन के इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी अपने घर गुजरात में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रभावशाली नेता हैं। उनकी कुछ ऐसी खास बातें हैं जो सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं, हर उम्र के व्यक्ति को सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करती है।
{"_id":"5d805a008ebc3e017553a8a8","slug":"pm-narendra-modi-inspirational-mantras-for-students-which-can-make-you-successful-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: पीएम नरेंद्र मोदी से हर किसी को जरूर सीखनी चाहिए ये आठ बातें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Birthday Special: पीएम नरेंद्र मोदी से हर किसी को जरूर सीखनी चाहिए ये आठ बातें
Tue, 17 Sep 2019 10:02 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 'हम सब को हमेशा एक सपना जरूर देखना चाहिए।'
- 'व्यक्ति को कुछ बनने के बजाय कुछ करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।'
- 'युवाओं में क्षमता की कमी नहीं है। हम जानते हैं कि ये वो ताकत है जो राष्ट्र को तेजी से बदल सकती है।'
- 'हमें को कभी भी अपने भीतर के छात्र को मरने नहीं देना चाहिए, जो हमें आगे बढ़ने और जीने की अद्धभुत ताकत प्रदान करता है।'
- 'शिक्षा एक व्यापक क्षेत्र है, जो सिर्फ किताबों से नहीं प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा न केवल स्कूली ज्ञान के लिए है। बल्कि शिक्षा व्यक्तित्व के संतुलन विकास का भी एक महत्वपूर्ण अंग है।'
- 'इंसान जन्म के बाद किसी न किसी मकसद को पाना चाहता है और शिक्षा ही उसके इस लक्ष्य को पूरा कर सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
- 'जीवन में ध्यान केंद्रित करना बहुत जरूरी है। यदि आप किसी चीज या विषय पर फोकस करना चाहते हैं, तो सिर्फ फोकस नहीं बल्कि डी-फोकस करना होगा। इसके लिए मनोरंजन, प्रकृति के संपर्क में रहना और खेलना भी महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
- 'युवाओं से निवेदन करता हूं कि जब युवा ये सोचते हैं कि मुझे क्या बनना या क्या करना है, तो आप एक कैदी बन जाते हैं। आपको बस कुछ करने की इच्छा होनी चाहिए। जीवन में आजादी का आनंद लें, क्योंकि यही आपको एक उद्देश्य देगा।'
कमेंट
कमेंट X