PM Internship Scheme: प्राधानमंत्री इंटनशिप योजना के तहत एक नई पहल की गई है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को व्यावसायिक कौशल से लैस कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह योजना युवाओं को उद्योग के वास्तविक वातावरण में काम करने का मौका देकर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए तैयार की गई है।
योजना की शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सवा लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसलिए, अगर आप ऐसे किसी अक्सर की तलाश में हैं, तो इस इंटर्नशिप का लाभ उठाना न भूलें।
2 of 6
PM Internship Scheme
- फोटो : freepik
योजना का उद्देश्य और लाभ
इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य पांच वर्षों में पांच सौ से अधिक कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से युवा बारह महीनों तक विभिन्न व्यवस्राणों में काम करेंगे, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा। या इंटर्नशिप युवाओं की अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगी और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाएगी।
3 of 6
PM Internship Scheme
- फोटो : freepik
पात्रता मानदंड
इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड काफी सरल और व्यापक है। इक्कीस से लेकर चौबीस वर्ष के आयु के ऐसे युवा, जो पूर्णकालिक शिक्षा या रोजगार में नहीं हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास कम से कम हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, आईटीआई प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए आदि) बाले अभ्यर्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं।
4 of 6
PM Internship Scheme
- फोटो : freepik
कैसे काम करेगी योजना?
इंटर्नशिप की अवधि बारह महीने होगी, जिसमें से कम से कम आधा समय उम्मीदवारों को किसी कंपनी के वास्तविक कार्य माहौल में काम करके अनुभव प्राप्त करने में बिताना होगा। यह इंटर्नशिप उन्हें नौकरी की वास्तबिक दुनिया में व्यावसायिक कौशल सिखाने और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक होगी।
5 of 6
PM Internship Scheme
- फोटो : freepik
रोजगार के अवसर भी
पीएम इंटर्नशिप योजना युवाओं को एक नई दिशा देने का प्रयास है। यह न केवल उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनों वास्तविक कार्य अनुभव देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में भी मदद करेगा।
आने वाले वर्षों में, यह योजना देश के कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस योजना के माध्यम से उन युवाओं को फायदा होगा, जो अपने कॅरिअर की शुरुआत करने के लिए उचित मार्गदर्शन और अवसरों की तलाश में हैं।
कमेंट
कमेंट X