यह खबर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद अहम है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) ने ICSE (Indian Certificate of Secondary Education) और ISC (Indian School Certificate Examination) बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा की संशोधित तारीखें घोषित कर दी हैं। ISC यानी कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 08 अप्रैल, 2021 से शुरू होंगी, जबकि ICSE यानी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 04 मई, 2021 से आयोजित की जाएंगी।
सीआईएससीई : ICSE, ISC-2021 परीक्षाओं की संशोधित डेटशाट जारी, यहां देखें क्या बदला
अधिकारियों ने बताया कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने सोमवार को घोषणा की कि वह अब 08 अप्रैल से आईएससी की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा और 04 मई से आईसीएसई की परीक्षाएं शुरू करेगा। साथ ही दोनों बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जुलाई, 2021 तक घोषित कर दिए जाएंगे। CISCE की ओर से जारी संशोधित परीक्षा टाइमटेबल के अनुसार, अधिकांश परीक्षाएं सुबह 09 बजे से शुरू होंगी। कुछ परीक्षाएं सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएंगी। अगली स्लाइड में पढ़िए किस विषय की परीक्षा अब कब होगी।
संशोधित आईसीएसई टाइमटेबल
संशोधित आईएससी टाइमटेबल
गौरतलब है कि पिछले साल, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था। शिक्षा बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि वह छात्रों को पुन: परीक्षा का विकल्प प्रदान नहीं करेगा और वे केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम मूल्यांकन करेंगे।
CISCE- ICSE आईसीएसई परीक्षा का विस्तृत संशोधित टाइमटेबल यहां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
CISCE- ISC आईएससी परीक्षा का संशोधित टाइमटेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X