जब बात मौज-मस्ती की होती है तो सबसे पहला ख्याल एम्यूजमेंट पार्क जाने का आता है। अगर वह एम्यूजमेंट पार्क भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्षेत्र का हो, तो इससे बेहतर क्या होगा। आप सोच रहे होंगे कि यह तो सोने पर सुहागा है। लेकिन कहीं यही मौज-मस्ती आप पर भारी न पड़ जाए। दरअसल, आज हम आपको ऐसे एम्यूजमेंट पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ज्यादा शोर मचाना आपको जेल भी भिजवा सकता है। चौंक गए न ...! तो आगे की स्लाइड में जानिए इसके पीछे की असली वजह...
क्या आप जानते हैं? एम्यूजमेंट पार्क में शोर मचाने पर हो सकती है जेल
हम बात कर रहे हैं हांगकांग के ओशियन पार्क की। चीन सरकार की दमनकारी नीतियों और लोकतांत्रिक एवं मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहने वाले स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग का ओशन (ओशियन) पार्क न केवल एक एम्यूजमेंट पार्क है बल्कि यह एक हांगकांग डिज्नीलैंड के बाद वहां का दूसरा सबसे बड़ा थीम आधारित पार्क है। यह आमतौर समुद्री स्तनधारी जीवों और एनिमल थीम पार्क भी है।
हांगकांग के ओशन एम्यूजमेंट पार्क फिल्मी लोकेशन के लिए मशहूर है। इस एम्यूजमेंट पार्क में घूमना, समय बिताना और वहां समुद्री जीवों के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और चीनी फिल्मों की शूटिंग देखना किसे पसंद नहीं आएगा। यहां जैकी चैन व ब्रूस ली सहित वैश्विक सिने जगत के दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। इसे बनाया तो लोगों की मौज-मस्ती के लिए ही गया था, लेकिन यहां के सख्त नियम इस मौज-मस्ती पर अक्सर भारी पड़ जाते हैं। क्योंकि, यहां पर शोर मचाते हुए पकड़े जाने पर एक महीने तक की जेल का प्रावधान है।
हांगकांग से जुड़ीं रोचक बातें
आर्थिक गतिविधियों का केंद्र
कमेंट
कमेंट X