Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   INSPIRE Scholarship 2026: Apply Online for ₹80,000 Annual Scholarship, Last Date December 7

क्या है इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना?: 12वीं पास को हर साल मिलते हैं 80 हजार रुपये, इस तारीख तक आवेदन का मौका

Tue, 17 Nov 2026 05:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

विज्ञान विषयों में स्नातक की पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्रों के लिए INSPIRE-SHE 2026 के आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत 12,000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 7 दिसंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
INSPIRE Scholarship 2026: Apply Online for ₹80,000 Annual Scholarship, Last Date December 7
INSPIRE Scholarship 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने इंस्पायर-स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन (INSPIRE-SHE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत चयनित 12,000 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की आयु 17 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा पास की हो और निर्धारित बुनियादी या प्राकृतिक विज्ञान विषयों के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हो। इसके तहत BSc, BS, रिसर्च के साथ चार वर्षीय BSc और इंटीग्रेटेड MSc या MS पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

तीन श्रेणियों में मिलेगी पात्रता

विभाग ने आवेदन के लिए तीन प्रमुख श्रेणियां निर्धारित की हैं:

  • जेईई और नीट रैंक: जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड या नीट में शीर्ष 10,000 रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने निर्धारित विज्ञान पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बोर्ड परीक्षा: कक्षा 12वीं की संबंधित राज्य या केंद्रीय बोर्ड परीक्षा में शीर्ष एक प्रतिशत स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • ओलंपियाड और प्रतिभा खोज: NTSE, JBNSTS के स्कॉलर और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले विद्यार्थी भी पात्रता के दायरे में आते हैं।

हर साल कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

चयनित विद्यार्थियों को सालाना कुल 80,000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें 60,000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे, यानी हर महीने 5,000 रुपये। इसके अलावा 20,000 रुपये ग्रीष्मकालीन शोध परियोजना के लिए दिए जाएंगे। शोध अनुदान प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त शोध संस्थान में सक्रिय शोधकर्ता के मार्गदर्शन में समर रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। इसके बाद शोध रिपोर्ट और मेंटर का प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

कितने साल तक मिलेगा लाभ?

छात्रवृत्ति अधिकतम पांच साल तक दी जाएगी, लेकिन इसकी अवधि संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित अवधि से अधिक नहीं होगी। आगे छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में संतोषजनक प्रदर्शन करना होगा। इसके साथ संस्थान प्रमुख की सिफारिश भी जरूरी होगी।

आवेदन के बाद कब आएगा परिणाम?

विभाग के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख के बाद चयन प्रक्रिया में सामान्यतः कम से कम चार महीने लग सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को उनके INSPIRE पोर्टल खाते में प्रोविजनल ऑफर लेटर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने खाते में लॉग इन करके यह पत्र डाउनलोड करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाएं।
  • INSPIRE-SHE 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म की जांच करके सबमिट कर दें और आवेदन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed