फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है डेथ वारंट, इस पर क्या लिखा होता है, यहां है हर जानकारी

Tue, 07 Jan 2020 07:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 07 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case update, What is written on a death warrant image issued by Supreme Court

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले में दोषियों को डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को 22 जनवरी सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा  है कि वो क्यूरेटिव याचिका दायर करेंगे। ऐसे में हम आपको बता दें कि आइए आपको बताते हैं कैसा होता है डेथ वारंट और इस पर क्या लिखा होता है?

Nirbhaya case update, What is written on a death warrant image issued by Supreme Court

डेथ वारंट या ब्लैक वारंट, कोड आफ क्रिमिनल प्रोसीजर- 1973 यानी दंड प्रक्रिया संहिता-1973 (CRPC) के फॉर्म नंबर -42 को कहा जाता है। इसमें उपर ' वारंट ऑफ एक्जेक्यूशन ऑफ अ सेंटेंस ऑफ डेथ' लिखा होता है। किसी दोषी के खिलाफ यह वारंट जारी होने के बाद उसे फांसी दी जाती है।

Nirbhaya case update, What is written on a death warrant image issued by Supreme Court

वारंट के फार्म पर भरने होते हैं ये खाली कॉलम :

  • जेल नंबर 
  • दोषी का नाम 
  • केस नंबर 
  • वारंट जारी करने की तिथि 
  • फांसी की सजा की तारीख, समय और जगह 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case update, What is written on a death warrant image issued by Supreme Court
black

वारंट पर लिखा होता है कि कैदी को फांसी पर तब लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए। कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट सबसे पहले जेल प्रशासन के पास पहुंचता है। जिसके बाद जेल प्रशासन फांसी की प्रक्रिया शुरू कर देता है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन कैदी की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट में जमा कराता है।  

विज्ञापन
Nirbhaya case update, What is written on a death warrant image issued by Supreme Court

16 दिसंबर 2012 को  निर्भया के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पूरे देश में दोषियों के लिए फांसी की सजा कि मांग को लेकर एक माहौल बना हुआ था। पिछले महीने 13 दिसंबर 2019 को मामले में सुनवाई थी, इस सुनवाई पर अटकलें लगाई जा रही थी कि दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने सुनवाई 18 दिसंबर तक के लिए टाल दी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट को 17 दिसंबर को एक दोषी अक्षय ठाकुर की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करनी थी। जिसके बाद मंगलवार को निर्भया मामले में दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed