NEET-UG 2026: आगामी तीन मई को आयोजित होने जा रही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों के सपनों का निर्णायक पड़ाव है, जो डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखते हैं। अब, जब परीक्षा में सिर्फ 20 दिनों से भी कम समय बचा है, तब तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल जाना चाहिए। यह समय नए टॉपिक्स सीखने का नहीं, बल्कि जो सीखा है, उसे और मजबूत करने का है। सही रणनीति और स्मार्ट रिवीजन ही आपको इस अंतिम चरण में आगे बढ़ा सकते हैं।
कम पढ़ें, लेकिन प्रभावी पढ़ें
अंतिम दिनों में सब कुछ पढ़ने की कोशिश न करें। सीमित लेकिन मजबूत तैयारी रखें। एनसीईआरटी पर भरोसा करें, विशेष रूप से वायोलॉजी और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में। अपने नोट्स, शॉर्ट ट्रिक्स और कमजोर टॉपिक्स का रोज रिवीजन करें, लेकिन कोई नया चैप्टर शुरू न करें। हर दिन थोड़े-थोड़े प्रश्ना हल करें, ताकि अभ्यास बना रहे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा के समय घबराहट कम होगी।
हाई-वेटेज टॉपिक्स पर केंद्रित रहें
बायोलॉजी में अधिक अंक के लिए जेनेटिक्स, ह्यूमन फिजियोलॉजी, इकोलॉजी, सेल बायोलॉजी और प्लांट फिजियोलॉजी जैसे आसान व महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस करें। केमिस्ट्री में नेम रिएक्शंस, आवर्त सारणी, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, मोल कॉन्सेप्ट, थर्मोडायनॉमिक्स और केमिकल बॉन्डिंग का अभ्यास करें। वहीं, फिजिक्स में मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी और ऑप्टिक्स पर ध्यान दें। भौतिकी में सूत्रों के अनुप्रयोग और संख्यात्मक प्रश्नों की दक्षता ही आपको बढ़त दिलाएगी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
अभ्यास करते रहें
हर दो दिन में एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और उसके बाद अपनी गलतियों, समय-प्रबंधन और कमजोर टॉपिक्स का विश्लेषण करें। इससे आपको पता चलेगा कि किन विषयों पर अधिक मेहनत की जरूरत है और परीक्षा में किन गलतियों से बचना है। बेहतर रिवीजन के लिए दिन को तीन हिस्सों में बांटें और बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स को अलग-अलग समय दें। रोज थोड़ा-थोड़ा रिवीजन करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और तैयारी अधिक मजबूत होगी।
- ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नेम रिएक्शंस और मैकेनिज्म का एक चार्ट बना लें और बार-बार उसे पढ़ते रहें।
- इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पी-ब्लॉक, डी और एफ-ब्लॉक एलिमेंट्स के साथ-साथ केमिकल बॉन्डिंग तथा कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स पर विशेष ध्यान दें।
- थर्मोडायनॉमिक्स और इक्विलिब्रियम भी महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं, जिनसे हर साल सवाल आते ही हैं।
- भौतिकी के फॉर्मूले और न्यूमेरिकल्स का जितना हो सके, उतना अभ्यास करें। इससे परीक्षा में आपको बढ़त मिलेगी।
5 of 5
Exam
- फोटो : Adobe Stock
आखिरी तीन दिन
30 अप्रैल के बाद अपनी पढ़ाई की गति को थोड़ा धीमा कर दें। केवल महत्वपूर्ण फॉर्मूले, डायग्राम्स और नोट्स पर नजर डालें। अपने एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक पहचान पत्र पहले से तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में कोई तनाव न हो। याद रखें, नीट आपकी योग्यता को परखने का एक माध्यम है, न कि आपके जीवन का अंतिम निर्धारक।
कमेंट
कमेंट X