{"_id":"60ac95f18ebc3e00b20ef23c","slug":"neet-2021-decision-soon-students-urge-to-postpone-exam-till-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा 2021: एग्जाम पर फैसला जल्द, छात्र कर रहे अक्तूबर तक स्थगित करने की मांग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट परीक्षा 2021: एग्जाम पर फैसला जल्द, छात्र कर रहे अक्तूबर तक स्थगित करने की मांग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 25 May 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
NEET 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट ( NEET) 2021 की संशोधित परीक्षा तारीख और एप्लीकेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही देशभर में नीट 2021 परीक्षा एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं को लेकर फैसला करेगी। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते छात्र सरकार से नीट 2021 परीक्षा को अक्तूबर तक स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद नीट 2021 परीक्षा को स्थगित करने की छात्रों की मांग बढ़ गई है।
2 of 3
NEET PG 2021
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विभिन्न रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जेईई मेन 2021 और नीट 2021 के बचे हुए सत्रों की परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। हालांकि, जेईई और नीट की इन परीक्षाओं की तिथि को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले तक कहा जा रहा था कि इन दोनों ही परीक्षाओं सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। लेकिन, 23 मई को हुई उच्च स्तरीय बैठक में नीट और जेईई परीक्षा को लेकर कोई अहम घोषणा नहीं की गई है। वहीं, छात्रों ने केंद्र सरकार से नीट 2021 की परीक्षा को अक्तूबर तक स्थगित करने का अनुरोध किया है।
3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र ही इस साल यूजी कोर्स के लिए नीट की परीक्षा में भी उपस्थित होंगे। ऐसे में छात्रों का कहना है कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है और ऐसे में नीट परीक्षा की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त और चाहिए। अगर नीट परीक्षा की तारीख जारी होती है, तो इतने कम वक्त में इस परीक्षा की तैयारी कैसे होगी। तभी छात्र इसे अक्तूबर तक स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी 2021 परीक्षा को लेकर कोई भी निर्णय लेने से पहले सरकार इन बिंदुओं पर विचार करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X