फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Narendra Modi: कहानी उस डायरी की...जिसे लिखकर उसके पन्ने जला देते थे नरेंद्र मोदी

Tue, 17 Sep 2019 09:16 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 17 Sep 2019 09:16 AM IST
सार

  • कभी डायरी लिखा करते थे पीएम मोदी, फिर जला देते थे उसके पन्ने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी हैं कई किताबें

विज्ञापन
Narendra Modi Biography, Interesting facts about Dairy and Books written by PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप कितना जानते हैं? रोजाना आने वाली खबरों में उनके बारे में पढ़ते, सुनते होंगे। उन पर लिखी गई कोई किताब पढ़ी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने प्रधानमंत्री को करीब से जानने और समझने का सबसे बेहतरीन जरिया एक खास किताब है। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने खुद बताया है। इतना ही नहीं, इस किताब के छपने की कहानी भी अपने आप में बेहद रोचक है।



वो कौन सी किताब है? इसे मोदी ने कब और कैसे लिखा? इसमें किस बारे में बात की गई है? क्या है इसके छपने की कहानी? इस बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।

Narendra Modi Biography, Interesting facts about Dairy and Books written by PM Modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

ये कहानी तब की है जब मोदी युवा अवस्था में थे। ये कहानी उस युवा नरेंद्र मोदी की है जो लगभग हर रोज डायरी लिखा करते थे। लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि वो हर 6 से 8 महीने के बाद वो उस डायरी के लिखे पन्ने जला दिया करते थे।

Narendra Modi Biography, Interesting facts about Dairy and Books written by PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक दिन मोदी के एक प्रचारक मित्र नरेंद्र भाई पंचासरा ने उन्हें ऐसा करते देखा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को समझाया और ऐसा करने से मना किया। बाद में नरेंद्र मोदी की उस डायरी के बचे पन्नों ने एक किताब का रूप लिया। ये किताब 36 साल के नरेंद्र मोदी के विचारों का संग्रह है। क्या है इसका नाम और मोदी ने खुद इसके बारे में क्या कहा है, आगे पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Biography, Interesting facts about Dairy and Books written by PM Modi
पीएम मोदी की किताब साक्षीभाव - फोटो : pmindia

इस किताब का नाम है - साक्षीभाव। इसके बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा है, 'जब मैं 36 साल का था तब जगद्जननी मां के साथ मेरे संवाद का संकलन है साक्षीभाव। यह किताब पाठक को मेरे साथ जोड़ती है। पाठक को न केवल समाचार पत्रों द्वारा, बल्कि मेरे शब्दों द्वारा मुझे जानने में मदद करती है।'

विज्ञापन
Narendra Modi Biography, Interesting facts about Dairy and Books written by PM Modi
Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला

इस किताब में उस डायरी में लिखी बातें छपी हैं जिसमें मोदी दुर्गा मां के साथ अपने संवाद लिखते थे। मोदी ने उन्हें कविता का रूप दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed