NEET Exam 2025 Tips: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा एग्जाम कैलेंडर के अनुसार कल यानी 4 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। यदि आपका सपना डॉक्टर बनना है, तो इस परीक्षा में सफल होना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अनएकेडमी, लाजपत नगर के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह कहते हैं कि यदि आप परीक्षा वाले दिन कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखते हैं, तो इस परीक्षा में आसानी से सफल हो सकते हैं। इसलिए अंतिम दिन में विषयों का रिवीजन बिल्कुल तनावमुक्त होकर करें और एक रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा दें।
2 of 5
NEET UG 2025
- फोटो : Adobe Stock
परीक्षा पैटर्न और बदलाव
इस वर्ष नीट 2025 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, और वनस्पति विज्ञान विषयों से कुल 180 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 180 मिनट (पहले 200 मिनट थी) निर्धारित की गई है। इस बदलाव के कारण समय प्रबंधन और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसके अलावा स्व-निर्मित नोट्स पर ध्यान दें, क्योंकि अंतिम दिन में अब नई किताबें या ऑनलाइन लेक्चर वीडियो देखने का समय नहीं है। इसके अतिरिक्त परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और दबाव से बचें। परिवार और दोस्तों के साथ सकारात्मक बातचीत करें।
3 of 5
NEET Exam Strategy
- फोटो : freepik
नकारात्मक अंकन
अधिकांश छात्र पहले जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के 90 प्रश्नों को हल करते हैं, लेकिन आप परीक्षा की शुरुआत बायोलॉजी विषय से करें। इन प्रश्नों को 40 से 50 मिनट में पूरा करने का लक्ष्य रखें, क्योंकि ये अपेक्षाकृत स्कोरिंग और कम समय लेने वाले होते हैं। शेष बचे विषय भौतिकी और रसायन विज्ञान को दो घंटे में हल करने पर ध्यान दें। भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्नों को पहले हल करें, फिर वैचारिक प्रश्नों पर जाएं। रसायन विज्ञान में कार्बनिक और अकार्बनिक हिस्सों को प्राथमिकता दें, क्योंकि ये जल्दी हल हो सकते हैं।
4 of 5
NEET Preparation Last Day
- फोटो : Adobe Stock
किसी एक प्रश्न पर न अटकें
अगर कोई प्रश्न कठिन लग रहा है, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें। बाद में समय बचे तो उसे हल करें। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, इसलिए केवल उन प्रश्नों का उत्तर दें, जिनमें आप पूरी तरह से आश्वस्त हों। प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें और उसका पालन करें। अंतिम 10 मिनट में अपने उत्तर पत्र की जांच करें और देखें कि सभी प्रश्नों को ठीक से किया है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेज रख लें
प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड करके एक प्रिंट अपने पास अवश्य रखें और उस पर उपलब्ध सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आधारकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जरूर रख लें। रात को सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लें। परीक्षा के दिन सुबह हल्का व पौष्टिक नाश्ता करें और खदु पर भरोसा बनाएं रखें।
कमेंट
कमेंट X