😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
More Than a Degree: College Is Your First School for Soft Skills, Learn How to Become a Better Professional
{"_id":"689bfdbaacea25c0aa036527","slug":"more-than-a-degree-college-is-your-first-school-for-soft-skills-learn-how-to-become-a-better-professional-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career Skills: कॉलेज सिर्फ डिग्री का नहीं, सॉफ्ट स्किल्स का पहला स्कूल है; जानिए कैसे बनें बेहतर प्रोफेशनल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Career Skills: कॉलेज सिर्फ डिग्री का नहीं, सॉफ्ट स्किल्स का पहला स्कूल है; जानिए कैसे बनें बेहतर प्रोफेशनल
रौक्सैन काल्डर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:27 AM IST
सार
कॉलेज के दौरान उठाए गए ये शुरुआती कदम ही आपको कॉरपोरेट की प्रतिस्पर्धा में अलग पहचान देंगे और पेशेवर दुनिया में आपकी मजबूत नींव तैयार करेंगे। ऐसा करने के कुछ तरीके यहां बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Harvard Business Review: कई छात्र कॉलेज के दौरान ही कॉरपोरेट जगत में कदम रखने का मन बना लेते हैं। यह थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन यही समय होता है, जब सही कौशल सीखकर व अनुभव हासिल करके कॉरपोरेट के सफर को आसान बनाया जा सकता है। आज के दौर में महज नौकरी पा लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें लंबे समय तक टिके रहना भी एक कला है और इसके लिए केवल डिग्री ही काफी नहीं है।
डिग्री के अलावा मजबूत संचार क्षमता, टीमवर्क, समस्या-समाधान कौशल और हर परिस्थिति में खुद को ढालने की योग्यता भी होनी चाहिए। इसके लिए आपको कॉलेज के पहले दिन से ही प्रयास शुरू कर देना चाहिए। कॉलेज के दौरान उठाए गए ये शुरुआती कदम ही आपको कॉरपोरेट की प्रतिस्पर्धा में अलग पहचान देंगे और पेशेवर दुनिया में आपकी मजबूत नींव तैयार करेंगे। ऐसा करने के कुछ तरीके यहां बताए जा रहे हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
बेहतर प्रोफेशनलिज्म
बेशक आपके लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि ये लचीलापन प्रदान करने के साथ तकनीकी कौशल विकसित करने पर केंद्रित होते हैं। बावजूद इसके, अपने सॉफ्ट स्किल्स को निखारने के लिए व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में उपस्थित होना भी बेहद जरूरी है। कक्षा में सक्रिय भागीदारी, ध्यानपूर्वक सुनना और गहराई से सवाल पूछना न सिर्फ आपकी समझ को बढ़ाता है, बल्कि आपके संवाद कौशल, आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज्म को भी बेहतर बनाता है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
कॅरिअर की मजबूत नींव
कॉरपोरेट जगत को समझने का सबसे प्रभावी तरीका है, उससेे जुड़ना, भले ही वह थोड़े वक्त के लिए क्यों न हो। इससे आपको न केवल वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा, बल्कि आप समय प्रबंधन, जिम्मेदारी और पेशेवर माहौल में काम करने की आदत भी बना पाएंगे। पार्ट टाइम नौकरी चुनते समय कोशिश करें कि वह आपकी रुचि के क्षेत्र से जुड़ी हो और आपको प्रेरित करती रहे, ताकि आप इससे लंबे समय तक जुड़े रह सकें। सोचें कि खाली समय में आपको क्या करना पसंद है या आप भविष्य में किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। उसी दिशा में अनुभव जुटाकर अपने कॅरिअर की नींव को मजबूत करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
चुनौतियां और अवसर
कॉरपोरेट जगत से पहला परिचय इंटर्नशिप के जरिये ही होता है, जहां नियोक्ताओं के सामने अपनी क्षमताएं दिखाने और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान चुने हुए कॅरिअर से जुड़े वास्तविक कार्यों और जिम्मेदारियों का अनुभव भी होता है, जिससे चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
दमदार कॅरिअर प्रोफाइल
विविध सामाजिक समूहों से जुड़ने से आपके पारस्परिक कौशल विकसित होते हैं और आपकी सामाजिक समझ व बौद्धिक दृष्टि भी व्यापक होती है। इन अनुभवों को आप अपने रिज्यूमे में शामिल करके अपने कॅरिअर प्रोफाइल को बेहतर व दमदार बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X