यूनाइटेड किंगडम में बायोमेडिकल की पढ़ाई कर रही खुशी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार 24 जून, 2022 की रात उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड विदेश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। खुशी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं।
Miss India World Wide 2022: गुजरात की खुशी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, बायोमेडिकल की हैं स्टूडेंट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:35 PM IST
सार
Miss India World Wide 2022: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन तीन साल के अंतराल के बाद किया गया है। इस प्रतियोगिता का पिछला आयोजन सितंबर 2019 में मुंबई के लीला होटल में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X