देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। करोड़ों देशवासियों को इस महामारी की दूसरी भयावह लहर से बचाने के लिए सरकार अपने स्तर पर हरसंभव कदम उठा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक अपील संदेश जारी किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी संबंधित संस्थानों को महामारी के प्रसार की चेन तोड़ने के क्रम में कदम उठाते हुए इस माह में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं टालने का आग्रह किया है।
कोरोना का कहर : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने की बड़ी अपील, सभी परीक्षाएं टालने का आग्रह
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी संबंधित संस्थानों को महामारी के प्रसार की चैन तोड़ने के क्रम में कदम उठाते हुए इस माह में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं टालने का आग्रह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण, शिक्षा मंत्रालय ने मई, 2021 में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रखी जा सकती हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई में आयोजित होने वाली अपनी सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के कारण लगभग अधिकांश राज्यों में 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित और रद्द किया जा रहा है।
Due to the second wave of #COVID19, Ministry of Education urged for postponement of all offline examinations scheduled in May. The Online examinations, etc may however continue: Ministry of Education
इससे पहले कोरोना संक्रमण के प्रसार को बेकाबू होते देख केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। जबकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने फैसला किया था। बता दें कि देशभर में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं।
वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान भी बेहाल और लाचार नजर आ रहे हैं। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में न केवल सुविधाओं बल्कि चिकित्सकों, मेडिकल कर्मियों और नर्सिंग एवं देखभाल कर्मियों जैसे स्टाफ की भारी कमी पड़ रही है। ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन उचित नहीं है। इसे ध्यान में रचाते हुए उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को मई में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं टालने को कहा है।
Keeping the current pandemic situation in mind, Secretary, #HigherEducation, @EduMinOfIndia Shri Amit Khare Ji has urged the Higher Education Institutions to postpone all offline examinations scheduled in the month of May, 2021. pic.twitter.com/GCf7SrE73W
कमेंट
कमेंट X