फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mindful Thinking: मुसीबत आए तो घबराएं नहीं, चिंता छोड़कर चिंतन करें; वहीं से निकलेगा रास्ता

Fri, 25 Jul 2025 04:42 PM IST
शाहीन परवीन मोरा आरोन्स मेले, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
मोरा आरोन्स मेले, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

Self-Care Strategy: जीवन में समस्याएं सभी के सामने आती हैं, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि हम उनका सामना कैसे करते हैं। सफल लोग भी परेशान होते हैं, मगर वे बेवजह चिंता नहीं करते, बल्कि शांत दिमाग से चिंतन करते हैं, समाधान खोजते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
Mindful Thinking: Don’t Panic in Trouble, Reflect to Find the Way Forward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Positive Self-Talk: जब हम हाई अचीवर्स यानी कामयाब लोगों की बात करते हैं, तो हमारे मन में उनके आत्मविश्वास, दृढ़ता और समर्पण का एक चित्र बन जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी इस सफलता की चमक के पीछे भय, चिंता और आत्म-संदेह की गहरी परछाइयां भी मौजूद होती हैं।  



ऐसे लोग इसी में उलझे रहते हैं कि उनसे गलतियां न हों। वे अपनी आलोचना से घबरा जाते हैं और सराहना से मुंह मोड़ लेते हैं। हालांकि, कई लोग इस पर काबू पाकर कामयाब भी होते हैं। यहां बताया गया है कि कैसे उच्च प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति अपनी चिंता को समझते, स्वीकारते और उस पर विजय हासिल करते हैं। ये उपाय आपके लिए भी काफी मददगार हो सकते हैं।

Mindful Thinking: Don’t Panic in Trouble, Reflect to Find the Way Forward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अत्यधिक अपेक्षाएं न रखें

हाई अचीवर्स खुद से अत्यधिक अपेक्षाएं रखते हैं। वे नाकामयाबी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते। यह परफेक्शनिज्म यानी पूर्णता की चाह उनके भीतर दबी चिंता को जन्म देती है। धीरे-धीरे ये अंदरूनी दवाब व मानसिक थकावट का कारण बन जाता है।

इसलिए, अपनी चिंता को दबाने की बजाय उसे समझने की कोशिश करें। उसे स्वीकार करके ही आप उससे निपटने के उपाय ढूंढ पाएंगे। खुद से पूछें कि क्या मैं अपनी क्षमताओं को कम आंक रहा हूँ? या क्या मैं दूसरों की उम्मीदों से दबा हुआ हूं? इस तरह के सवाल हौसला बढ़ाकर चिंता को कम करते हैं।

Mindful Thinking: Don’t Panic in Trouble, Reflect to Find the Way Forward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सोच की दिशा बदलें

जब भी कोई नकारात्मक सोच मन में आए, तो उसे तुरंत रोकने का प्रयास करें। इसके लिए खुद को भरोसा दिलाएं कि यह सिर्फ एक विचार है। यह अभ्यास नियमित रूप से करने से आपका दिमाग नकारात्मक विचारों को आपके ऊपर हावी नहीं होने देता। मेडिटेशन, गहरी सांसें लेने और माइंडफुल अभ्यास करने से आपको वर्तमान में टिके रहने और चिंता से उबरने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mindful Thinking: Don’t Panic in Trouble, Reflect to Find the Way Forward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

गलतियों पर ध्यान केंद्रित करें

कामयाब लोग कोई काम करने से पहले विशेष रिचुअल्स (नियमित मानसिक अभ्यास) अपनाते हैं, जो तनाव को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इससे वे अपनी गलतियों पर सही तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर होता है। जहां ध्यान और योग चिंता को शांत करते हैं, वहीं दौड़ना या स्ट्रेचिंग जैसी शारीरिक गतिविधियां आपको सकारात्मकता की ओर ले जाती हैं।

विज्ञापन
Mindful Thinking: Don’t Panic in Trouble, Reflect to Find the Way Forward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सेल्फ केयर की रणनीति

चिंता को कम करने में सेल्फ यानी एसईएलएफ (स्लीप, एक्सरसाइज, लुक फॉरवर्ड और फ्यूल) केयर रणनीति बेहद कारगर है। स्लीप में कम से कम सात घंटे नींद लेने से निर्णय क्षमता और दिमाग तेज होता है।

लगभग 30 मिनट एक्सरसाइज करने से तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कम होता है। लुक फॉरवर्ड का अर्थ सप्ताह में एक सुकून देने वाली गतिविधि की योजना बनाने से है। फ्यूल का मतलब ऊर्जा के लिए पौष्टिक आहार व मानसिक तरोताजगी के लिए कुछ समय शांत माहौल में बिताना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed