फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Micro-Skills: तरक्की की राह में सबसे बड़ा हथियार हैं माइक्रो-स्किल्स, छोटे हुनर जो करते हैं बड़ा कमाल

Sat, 12 Apr 2025 12:47 PM IST
शाहीन परवीन गोविंद भादू, बिजनेस कोच
गोविंद भादू, बिजनेस कोच Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

Micro-Skills: सिर्फ बड़ी डिग्रियां नहीं, छोटे-छोटे हुनर यानी माइक्रो स्किल्स ही आपकी असली ताकत हैं। ये न सिर्फ काम की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, बल्कि आपको प्रोफेशनल दुनिया में अलग पहचान भी दिलाते हैं।

विज्ञापन
Micro Skills: The Ultimate Tool for Success, Learn the Nuances that Elevate Your Career
Education - फोटो : freepik

Micro Skills: जब हम किसी सफल व्यक्ति की कहानी पढ़ते या सुनते हैं, तो हमें केवल उपलब्धियां ही दिखती है, लेकिन हम अक्सर उस गहराई को नजर अंदाज कर देते हैं, जो इन ऊंचाइयों का आधार बनती है। वह है माइक्रो-स्किल्स, यानी वे सूक्ष्म और रोजमर्रा की क्षमताएं, जो हमें स्थायी सफलता की ओर ले जाती हैं।



अब महज डिग्री ही नहीं, बल्कि आपकी काबिलियत और कार्यशैली भी मायने रखती है। कार्यस्थल में माइक्री-स्किल्स को लक्षित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे आपको भूमिकाओं में अधिक प्रभावी और कुशल बनाने में मदद मिलती है। इससे न केवल आपका प्रदर्शन, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है, ताकि आप नौकरी के क्षेत्र में तरक्की कर सकें।

Micro Skills: The Ultimate Tool for Success, Learn the Nuances that Elevate Your Career
Education - फोटो : freepik

माइक्रो-स्किल्स क्या है

माइको स्किल्स छोटी और विशिष्ट योग्यताएं हैं, जिनकी आपको भूमिकाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए जरूरत पड़ती है। इनमें विभिन्न प्रकार के ई-मेल लिखना, सक्रिय रूप से सुनने का अभ्यास करना, कीबोर्ड शॉर्ट-कट का उपयोग, वेब सर्चिग की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना, स्पष्ट और प्रभावी संवाद करना, समस्याओं को सुलझाने की सोच, आत्म-प्रेरणा, फीडबैक स्वीकार करने की दक्षता और समय प्रबंधन में महारत हासिल करने जैसे कौशल शामिल है।

Micro Skills: The Ultimate Tool for Success, Learn the Nuances that Elevate Your Career
Education - फोटो : freepik

क्यों हैं जरूरी?

आजकल सिर्फ डिग्री या मार्कशीट ही सफलता की गारंटी नहीं है। इसके विपरित कंपनियां, स्टार्टअप और समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जिनके पास व्यावहारिक और मानसिक कौशल हों। अगर आप समय के पाबंद हैं, शांति से बोलते हैं और हर समस्या का समाधान खोज लेते हैं, तो लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं। यह भरोसा ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी बनता है। आत्म-नियंत्रण, निर्णय क्षमता और भौर्य जजैसे माइक्रो-स्किल्स आपको मुश्किल हालात में मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Micro Skills: The Ultimate Tool for Success, Learn the Nuances that Elevate Your Career
Education - फोटो : freepik

छोटे लक्ष्यों से मिलती है प्रेरणा

एक कौशल चुनें और उस पर 30 दिन तक काम करें। जैसे कि हर दिन सुबह 15 मिनट पढ़ना या हर शाम उस पूरे दिन की समीक्षा करना। बड़ा लक्ष्य डराता है, लेकिन छोटा लक्ष्य प्रेरित करता है। आप हफ्ते में पांच नए लोगों से संवाद कर सकते हैं। ये आदतें ही आपकी सफलता को स्थायी बनाती हैं।

माइक्रो-स्किल्स में माहिर होकर आप जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना सीख जाते हैं। इनसे न केवल आपका काम समय पर होता है, बल्कि आप भीड़ से अलग भी दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Micro Skills: The Ultimate Tool for Success, Learn the Nuances that Elevate Your Career
Education - फोटो : freepik

हर दिन सीखते रहें

आप सहकर्मियों, दोस्तों या मेंटर से नियमित फीडबैक ले सकते हैं, यह आपके कॅरिअर के विकास में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, हर हफ्ते देखिए कि आपने किस कौशत में सुधार किया और किन पर काम करना अभी भी बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed