{"_id":"68f2148650017e0cd7074aff","slug":"make-ai-your-coach-organize-your-habits-and-routine-achieve-goals-faster-2025-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI Coach: एआई को बनाएं अपना कोच, आपकी आदतें और दिनचर्या को कर सकता सुपर ऑर्गनाइज्ड; तेजी से करें लक्ष्य हासिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AI Coach: एआई को बनाएं अपना कोच, आपकी आदतें और दिनचर्या को कर सकता सुपर ऑर्गनाइज्ड; तेजी से करें लक्ष्य हासिल
AI Coach: जरा सोचिए कि अगर आपका कोई ऐसा साथी हो, जो आपको पढ़ाई के लक्ष्यों, परीक्षा की तैयारी, दैनिक दिनचर्या या फिर फिटनेस गोल्स पूरे करने में मदद करे, तो कैसा रहे। तेजी से बदलती इस दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने यह सब मुमकिन बना दिया है। आज चैटजीपीटी और बार्ड जैसे चैटबॉट्स सिर्फ बातें करने में माहिर नहीं हैं, बल्कि अब ये स्मार्ट लाइफ कोच, स्टडी पार्टनर और गोल गाइड बन चुके हैं।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
ऐसे में, आप एआई को आप अपना सबसे भरोसेमंद साथी और कोच बना सकते हैं। अगर आप सही ढंग से इसका इस्तेमाल करें, तो न केवल आपको लक्ष्य निर्धारित करने में आसानी होगी, बल्कि यह आपकी दिनचर्या और आदतों को इस कदर व्यवस्थित कर देगा कि आप आसानी से सफलता की ओर बढ़ पाएंगे। आइए जानते हैं कि कैसे आप एआई की मदद से अपनी आदतों को बेहतर बना सकते हैं।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
सही प्रॉम्प्ट देना जरूरी
किसी भी काम की शुरुआत एक स्पष्ट लक्ष्य के बगैर नहीं हो सकती। मान लीजिए आपको अगले तीन महीनों में किसी परीक्षा की तैयारी की रणनीति बनानी है। इसके लिए अपने पसंदीदा चैटबॉट को सही प्रॉम्प्ट (निर्देश) दें।
आप उससे परीक्षा का नाम बताते हुए कहें कि मेरा लक्ष्य इस परीक्षा में शामिल होना है। कृपया मुझे इसकी तैयारी के लिए तीन महीने की बेहतर योजना बनाकर दें। इसके बाद चैटबॉट आपके निर्देशों का अनुसरण करेगा और उसी के अनुसार एक बेहतर रणनीति बनाकर दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : AI
अपना लाइफ कोच बनाएं
एआई चैटबॉट्स आपके लिए एक लाइफ कोच की भी भूमिका निभा सकते हैं। आप इन्हें बस अपने लक्ष्य और मौजूदा स्थिति के बारे में बताएं और कहें, 'मेरे लिए एक ऐसी योजना बनाएं, जिससे मैं अपने फिटनेस गोल पूरा कर सकूं। इसके बाद वह तुरंत एक प्रैक्टिकल शेड्यूल बना देगा-जैसे कौन-सा दिन किस विषय या वर्कआउट के लिए तय करना है, कितनी देर और कब ब्रेक लेना है, आदि।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर( AI photo)
- फोटो : freepik
आदतों को कैलेंडर से जोड़ें
वर्कआउट या पढ़ाई के सत्र को कैलेंडर में मैन्युअली दर्ज करना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन चैटवॉट्स को जैपियर जैसे ऑटोमेशन टूल के साथ जोड़ने से यह काम आसान हो जाता है। ऐसा करने से आपकी योजना के अनुसार वर्कआउट अपने आप कैलेंडर या टू-डू लिस्ट में शामिल होते रहेंगे। इससे वक्त के साथ आपकी क्षमता बढ़ेगी और आपके कार्यक्रम भी अपडेट होते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X