जीवन बीमा निगम (LIC - Life Insurance Corporation) अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर खास स्कॉलरशिप योजना लेकर आया है। इसके अंतर्गत उन मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS - Economic Weaker Section) से आते हैं।
{"_id":"5df372898ebc3e87ff46c2f6","slug":"lic-scholarship-2019-apply-lic-golden-jubilee-scholarship-scheme-class-10-12-girls-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं-12वीं के छात्रों को LIC दे रहा है स्कॉलरशिप, 24 दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
10वीं-12वीं के छात्रों को LIC दे रहा है स्कॉलरशिप, 24 दिसंबर तक करें आवेदन
Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
एलआईसी
- फोटो : Twitter
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixnio
- ये स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को भारत के किसी भी सरकारी या निजी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दी जाएगी।
- इसकी मदद से छात्र-छात्राएं तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग से मान्यता प्राप्त किसी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से कोर्स भी कर सकते हैं।
क्या चाहिए योग्यता?
फाइल फोटो
- वो सभी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने न्यूनतम 60 फीसदी अंक के साथ शैक्षणिक सत्र 2018-19 में 12वीं की परीक्षा पास की हो, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- या जिन्होंने कम से कम 60 फीसदी अंक के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- जिनके अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से ज्यादा न हो, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग, स्नातक या किसी भी संकाय में डिप्लोमा या कोई और वोकेशनल कोर्स करना चाहते हैं।
खास छात्राओं के लिए भी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
- उपरोक्त के अलावा एलआईसी खासतौर पर मेधावी छात्राओं के लिए भी छात्रवृत्ति योजना लेकर आया है।
- वे छात्राएं जो न्यूनतम 60 फीसदी के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
- 10+2 पैटर्न पर 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के लिए एलआईसी उन्हें छात्रवृत्ति देगा।
कब तक मिलेगी छात्रवृत्ति?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
- नियमित छात्रवृत्ति - योग्य विद्यार्थियों को एलआईसी की ये छात्रवृत्ति उनके पूरे कोर्स के दौरान दी जाएगी।
- छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति - ये दो साल के लिए दी जाएगी। हालांकि कुछ अहर्ताएं पूरी करने पर छात्राएं उसे आगे की पढ़ाई के लिए रीन्यू भी करा सकेंगी।
कमेंट
कमेंट X