Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB HS 3rd Semester Final Answer Key 2027 Released No Correct Options for Three Questions

डब्ल्यूबी एचएस तृतीय सेमेस्टर 2027: अंतिम उत्तर कुंजी जारी, तीन सवालों में नहीं मिला सही जवाब, जानें प्रक्रिया

Mon, 09 Nov 2026 05:13 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डब्ल्यूबी एचएस तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2027 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से सभी विषयों की उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अंग्रेजी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के एक-एक सवाल में कोई भी विकल्प सही नहीं मिला। जानें आंसर की डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा पास करने के जरूरी नियम।
 

विज्ञापन
WB HS 3rd Semester Final Answer Key 2027 Released No Correct Options for Three Questions
WB HS 3rd Semester Final Answer Key 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने कक्षा 12वीं के तीसरे सेमेस्टर की फाइनल आंसर की 2026-27 जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, वे अब सभी विषयों की सही उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बोर्ड ने आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर अपलोड की है। छात्र वहां से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की को छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के बाद जारी किया गया है। अब इसी के आधार पर छात्र अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे।

विज्ञापन

किन तीन सवालों में सही विकल्प नहीं मिला?

फाइनल आंसर की में तीन सवालों को लेकर खास बात सामने आई है। अंग्रेजी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय में एक-एक सवाल ऐसा था, जिसके लिए दिए गए विकल्पों में कोई भी जवाब सही नहीं पाया गया। यानी इन तीनों विषयों के एक-एक सवाल में सही विकल्प मौजूद नहीं था। बोर्ड ने आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की है। छात्र अपनी विषय के अनुसार उत्तर कुंजी में सही जवाब देख सकते हैं। इसके साथ ही वे परीक्षा में दिए गए अपने जवाबों का मिलान करके संभावित अंक का अंदाजा भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन

आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Notification’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  •  यहां ‘Final Answer Key of the Question Paper of All Subjects of Semester III HS Examination 2027’ लिंक को चुनें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  इसके बाद फाइनल आंसर की की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  •  पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।

कब तक दर्ज करा सकते थे आपत्ति?

पश्चिम बंगाल बोर्ड ने छात्रों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। इसके लिए 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया था। छात्रों ने इस दौरान सवालों और उनके जवाबों को लेकर अपनी आपत्तियां भेजी थीं। बोर्ड ने इन आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की है। इस साल कक्षा 12वीं के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच हुई थीं। अब छात्र फाइनल आंसर की से अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

WB HS तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम पांच विषयों में सफल होना जरूरी है। इनमें दो भाषा के विषय और कोई भी तीन वैकल्पिक विषय शामिल होने चाहिए। इसके अलावा थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों में अलग-अलग कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसका मतलब है कि केवल दोनों के कुल अंकों को मिलाकर 30 प्रतिशत हासिल करना काफी नहीं होगा। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग पासिंग अंक लाने होंगे। इसलिए अपने विषयों के अंक देखते समय इस नियम का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed