फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के दाखिला आवेदन की लास्ट डेट आज, जल्द करें अप्लाई

Wed, 13 Apr 2022 01:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

KVS Admissions 2022 Last Day to Apply Online:  केवीएस के लिए पहली कक्षा की दाखिला प्रक्रिया बुधवार, 13 अप्रैल को समाप्त हो रही है। नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र छह वर्ष होना आवश्यक है।

विज्ञापन
KV Admission 2022 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Last Day to Apply At Kvsonlineadmission.Kvs.Gov.In Know KVS Admission Process
केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं - फोटो : noida.kvs.ac.in

Kendriya Vidyalaya KVS Class 1  Admission 2022: अगर आप भी अपने लाडले या लाडली का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केवीएस के लिए पहली कक्षा की दाखिला प्रक्रिया बुधवार, 13 अप्रैल को समाप्त हो रही है। नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र छह वर्ष होना आवश्यक है। वहीं, अभिभावकों के पास बच्चे का जन्म प्रमाण- पत्र भी होना जरूरी है। बच्चों के दाखिले के इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर प्रवेश पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।  


 

KV Admission 2022 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Last Day to Apply At Kvsonlineadmission.Kvs.Gov.In Know KVS Admission Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

KV Admission ऑनलाइन होंगे दाखिला संबंधी सारे काम

कोविड-19 महामारी से बचाव के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दाखिले संबंधी सभी कार्य और प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो रही हैं। इनके लिए किसी भी अभिभावक को किसी भी केंद्रीय विद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है कि अभिभावक आवेदन पत्र को डाउनलोड कर संभाल कर रख लें। वहीं, आवेदन पूरा करने पर उन्हें एक यूनिक कोड प्राप्त होगा, जो कि लॉगिन कोड से अलग होगा। यदि केवी द्वारा अंतरिम प्रवेश की पेशकश की जाती है तो उस वक्त मूल दस्तावेजों की एक सूची भी दिखाई जाएगी। ध्यान दें कि अभिभावक आवेदन करते समय देश के तीन केंद्रीय विद्यालय को चुन सकते हैं। 
 

KV Admission 2022 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Last Day to Apply At Kvsonlineadmission.Kvs.Gov.In Know KVS Admission Process
स्कूल जाते बच्चे

KVS Admissions 2022: कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीयन के लिंक पर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें। 
  5. अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  6. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KV Admission 2022 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Last Day to Apply At Kvsonlineadmission.Kvs.Gov.In Know KVS Admission Process
delhi high court - फोटो : PTI

KV Admission: आयु सीमा मानदंड को हाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती 

इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा एक में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 11 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया था। अब इच्छुक अभिवावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 13 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले (KVS) ने प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 फरवरी से हुई थी और आखिरी तारीख 21 मार्च तक निर्धारित की थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं, छह वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा मानदंड को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती भी दी गई थी। 

 

विज्ञापन
KV Admission 2022 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Last Day to Apply At Kvsonlineadmission.Kvs.Gov.In Know KVS Admission Process
KVS Admissions

KVS Admissions: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ाई गई थी तारीख

केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाए जाने का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आया था। हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को सत्र 2022-23 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed