आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोग पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पाते हैं, जिसके कारण बच्चों के सपने अधूरे रह जाते हैं। पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक नई स्कॉलरशिप आपका इंतजार कर रही है। जी हां, इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्र 50 हजार रुपये तक अपने नाम कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि चाहे वे किसी भी हिस्से में रहते हों पर वे आसानी से इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड में बता रहे हैं इससे जुड़ी कुछ जानकारी...
{"_id":"5d80824a8ebc3e016a1815ff","slug":"know-about-this-scholarship-for-12th-pass-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, मिलेंगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, मिलेंगे 50 हजार रुपये
Tue, 17 Sep 2019 12:22 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
कौन दे रहा है ये स्कॉलरशिप-
ये स्कॉलरशिप मरुबेनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जापानी कंपनी की सहायक कंपनी) द्वारा दी जा रही है। बता दें कि ये कंपनी फूड, केमकिल, एनर्जी, मेटल और मिनरल रिसोर्सेस जैसी चीजों में डील करती हैं। उम्मीदवारों को जानकर खुशी होगा की इस कंपनी द्वारा अभी तक 1.19 करोड़ की 278 स्कॉलरशिप दी जै चुकी हैं।
कौन होंगे इस स्कॉलरशिप के पात्र-
- सत्र 2018-19 में जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे पात्र हैं।
- छात्र-छात्रा देश के किसी भी क्षेत्र में रहता हो।
- वे भी आवेदन कर सकते हैं जो फुल ग्रेजुएशन के पहले साल में हों, प्रोफेशनल कोर्स कर रहा हो या किसी यूनिवर्सिटी से टैक्निकल कोर्स कर रहा हो।
- वे छात्र पात्र हैं, जिनके परिवार की इनकम 4 लाख से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप बैंक में ट्रांसफर की जाएगी या फिर डिमांड ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से भी दी जा सकती है। यदि कोई भी छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करता है तो उसके पास एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है। उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप के लिए अपने जरूरी दस्तावेज जैसे- शैक्षणिक योग्यता, फैमिली इनकम आदि जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन-
- सबसे पहले उम्मीदवार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://marubeni.co.in/ पर जाएं।
- उसके बाद पेज पर 'Marubeni India Meritorious Scholarship 2019-20' पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। उस पर सारी जानकारी पहले से ही मौजूद हैं। उम्मीदवार पढ़कर आवेदन कर सकतें हैं।
कमेंट
कमेंट X