फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

घर बनाने के लिए न हों परेशान, स्टार्टअप करेगा हर मुश्किल आसान

Fri, 12 Jul 2019 10:35 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 12 Jul 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
know about new startup of hemil patel

हम कितने भी घूमने के शौकीन हों, सुकून घर में ही मिलता है। इसलिए घर बनाते समय हम इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि घर पर हमारी सुख-सुविधा के लिए हर मुमकिन चीज उपलब्ध है या नहीं। एक घर बनवाने में सिर्फ इंटीरियर डिजाइनिंग ही जरूरी नहीं बल्कि फर्नीचर, पानी, बिजली आदि की फिटिंग पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। और अगर घर कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से बनवाया गया हो तो बाद में दिक्कत आने पर कॉन्ट्रैक्टर किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। जिससे लोगों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

know about new startup of hemil patel
हेमिल पारीख ने इस समस्या का हल निकाला है।अपने द्वारा बनाए गए स्टार्टअप से इन्होंने खुद को एक नई पहचान दी है। बता दें इनके स्टार्टअप का नाम है एलिसियम अबोड्स। जिसे 2015 में 50 लाख रुपए की बूटस्ट्रेंड फंडिंग यानी बिना किसी आर्थिक सहायता के साथ शुरू किया गया था।
know about new startup of hemil patel
 हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में बता रहे हैं जहां घर बनवाने के बाद भी अगर कोई दिक्कत आती है तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। चूंकि हेमिल अपने फैमिली बिजनेस में काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें कंस्ट्रक्शंस इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about new startup of hemil patel
इस स्टार्टअप को शुरू करने का लक्ष्य-
इसे बनाने का लक्ष्य है लग्जरी घरों को डिवलप करना। साथ ही इस स्टार्टअप का काम होता है कि घर बनाने वाले मालिक की सभी इच्छाओं को पूरा किया जा सके। मालिक की सुविधा के अनुसार ही ये स्टार्टअप, घर को डिजाइन करता है।
विज्ञापन
know about new startup of hemil patel
ऐसे काम करता है ये स्टार्टअप-
मालिक को अलग-अलग एंजेसियों या कॉन्ट्रैक्टर्स से बात करने की जरूरत नहीं है। इस स्टार्टअप में बस एक मेन आदमी से बात करनी होती है। बजट के साथ-साथ पूरा शेड्यूल मालिक के सामने रखा जाता है। जब मालिक पूरी योजना से संतुष्ट हो जाता है तो ये स्टार्टअप फर्नीचर से लेकर लाइट्स, होम डेकोरेशन आदि सामान लाकर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर देता है और जब घर बन जाता है तो मकान मालिक को घर की चांबी सौंप दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed