फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 2019: ऑटो चालक के बेटे ने 12वीं में किया था टॉप, खोला अपना राज, क्या आपने भी अपनाए ये तरीके

Wed, 13 Mar 2019 04:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 13 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
know about akash maurya who is the topper of up board 2018
यूपी बोर्ड परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं। इंतजार है अब बस परिणामों का 28 फरवरी तक चलने वाली हाई स्कूल की परीक्षाओं में 31,95,603 छात्र शामिल हुए, जबकि 2 मार्च को संपन्न होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 26,11,319 छात्र बैठें।

हम आपको पिछले साल हुई बोर्ड परीक्षा में टॉप आने वालों की सफलता की कहानी बता रहे हैं।  यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले आकाश मौर्या लोगों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। न जानें कितनी मुश्किलों का सामना करके आकाश ने कड़ी मेहनत से अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया। 500/466 अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉपर बने आकाश मौर्या के पिता ऑटो चलाते हैं। कांशीराम कॉलोनी में रहकर आकाश ने जो ऊंचाई हासिल की थी वो कोई आम बात नहीं थी।
know about akash maurya who is the topper of up board 2018
आकाश ने साबित कर दिया कि बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए संसाधनों की नहीं कड़ी मेहनत जरूरी होती है। उनकी सफलता का यही राज है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनका सक्सेज मंत्रा दिन रात की मेहनत रही है। आकाश इंजीनियर बनना चाहते हैं।
know about akash maurya who is the topper of up board 2018
आकाश स्कूल में क्लास करने के बाद एक घंटे की एक्स्ट्रा क्लास और फिर घर पर छह से सात घंटे की पढ़ाई हर रोज करते थे। उनके पिता कुलदीप मौर्य बेटे की सफलता पर गदगद हैं। खुशी के आंसू के बीच पिता कुलदीप बताते हैं कि वो प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about akash maurya who is the topper of up board 2018
पुत्र की पढ़ाई में जब बाधा आई तो ड्यूटी के बाद एक और ऑटो चलाकर ओवरटाइम करते थे। मां फूलकेसरी बताती हैं कि स्कूल का कड़ा अनुशासन और सभी के सहयोग के चलते कभी रुकावट नहीं आई। आकाश मौर्या जब अपने कॉलेज पहुंचे तो उनके स्कूल के प्रधानाचार्य ने उन्हें खुशी से गोद में उठा लिया। 
विज्ञापन
know about akash maurya who is the topper of up board 2018
लक्ष्य से भटक न जाएं इसलिए नहीं मिला मोबाइल-

प्रदेश के तीसरे टॉपर अजीत पटेल भी बाराबंकी से आते हैं। वो एक साधारण किसान के बेटे हैं। अजीत का कहना है कि वो सिविल सेवा में जाकर समाज के दबे-कुचले वर्ग और किसानों के लिए कुछ करना चाहते हैं। अजीत का मानना है कि भाग्य के सहारे रहकर बुलंदियों को नहीं छुआ जा सकता है। खुद की मेहनत के बिना कोई मुकाम हासिल नहीं होता। बेटे की सफलता से उत्साहित रामेश्वर शरण बताते हैं कि उन्होंने बेटे की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा लेकिन उसका ध्यान पढ़ाई से भटक न जाए इसके लिए कभी मोबाइल नहीं दिया।

UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed