फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

KBC 11: करोड़ों रुपये के लिए हॉट सीट तक पहुंचीं उत्तर प्रदेश की दीपिका शर्मा

Thu, 29 Aug 2019 03:49 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 29 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
KBC Season 11, Deepika Sharma of Uttar Pradesh can be seen with Amitabh Bachchan for game of crores
केबीसी-11 में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन - 11 में उत्तर प्रदेश की दीपिका शर्मा पहुंची हैं। केबीसी के गुरुवार, 29 अगस्त के शो में दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर दिखेंगी। शो में पहुंचकर दीपिका बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए अपने संघर्ष, कोशिशों और सपनों के बारे में बताया। आगे जानें कौन हैं दीपिका शर्मा?

KBC Season 11, Deepika Sharma of Uttar Pradesh can be seen with Amitabh Bachchan for game of crores
दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलने वाली दीपिका मूल रूप से बुलंदशहर के मोहल्ला शेख सराय की निवासी हैं। लेकिन अभी वह ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एस प्लैटिनम सोसायटी में रहती हैं। यहां वह अपने पति दीपक शर्मा और बेटे दिव्यांश के साथ रहती हैं।

KBC Season 11, Deepika Sharma of Uttar Pradesh can be seen with Amitabh Bachchan for game of crores
दीपिका शर्मा परिवार के साथ - फोटो : Facebook

दीपिका पेशे से स्कूल टीचर हैं। वह फादर एग्नल स्कूल में पढ़ाती हैं। प्राइमरी विद्यार्थियों को हिंदी, विज्ञान और गणित पढ़ाती हैं। जटिल सवालों के जवाब देकर केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने वाली दीपिका ने बताया कि यह उनके आठ वर्षों की कड़ी मेहनत का फल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC Season 11, Deepika Sharma of Uttar Pradesh can be seen with Amitabh Bachchan for game of crores
दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

इसके पहले दीपिका वर्ष 2011 में लखनऊ में हुए ऑडिशन तक पहुंची थीं। लेकिन शो तक नहीं पहुंच पाई थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार समाचार पत्र पढ़ने की आदत डाल ली। इसके अलावा नियमित रूप से टीवी पर न्यूज देखती हैं। साथ ही साथ केबीसी का कोई भी एपीसोड देखने से नहीं चूकतीं।

विज्ञापन
KBC Season 11, Deepika Sharma of Uttar Pradesh can be seen with Amitabh Bachchan for game of crores
केबीसी में दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

दीपिका बताती हैं कि वह अक्सर सपना देखती थीं कि वह अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा ले रहीं है। यह बात उन्होंने हॉट सीट पर अमिताभ से भी कही। उन्हें अपनी कविता ‘एक रात मुझको इतना हसीन सपना आया कि मैंने अपने आपको केबीसी के सेट पर पाया’ भी सुनाई।

ये भी पढ़ें : KBC में एक करोड़ रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed