फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कर्नाटक: कोरोना की वजह से बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित

Mon, 26 Apr 2021 05:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 26 Apr 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Karnataka 2nd PUC Practical Exams Postponed Amid COVID Surge
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से कर्नाटक सरकार ने बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षआओं के बाद ही संपन्न होंगी।



इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं-12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा स्थगित

 

Karnataka 2nd PUC Practical Exams Postponed Amid COVID Surge
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हालांकि, अभी बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों के अनुरोधों के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के बाद कई राज्यों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। वहीं, त्रिपुरा में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

इसे भी पढ़ें-कश्मीर विश्वविद्यालय : स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित

 

Karnataka 2nd PUC Practical Exams Postponed Amid COVID Surge
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सूबे में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मई से लेकर 16 जून के बीच आयोजित होंगी। कहा जा रहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं को इसके बाद ही आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सूबे के शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के लिए 1 मई से समर वैकेशन घोषित किया था। कर्नाटक में रविवार के दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा आया है। रविवार को सूबे में    34,804 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा 2021 : इस सूबे में निर्धारित समय पर होंगी 10वीं-12वीं समेत सभी परीक्षाएं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed