त्रिपुरा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं-12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा स्थगित
त्रिपुरा बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की प्रीबोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा बोर्ड ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रीबोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें कि सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 मई से शुरू होने वाली हैं। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि के चलते फिलहाल प्रीबोर्ड परीक्षाएं स्थगिक कर दी हैं। इसके अलावा, सूबे की सरकार ने निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कोविड-19 संक्रमण में काफी इजाफा हो गया है जिसकी वजह से कई राज्य बोर्डों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है एवं कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया है।
कोरोना वायरस की वजह से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड : परीक्षाओं को लेकर अहम बैठक आज, 10वीं की परीक्षा रद्द होने के आसार
सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की प्रीबोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 3 मई तक बंद रहेगी जादवपुर यूनिवर्सिटी
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को अगले सूचना तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को बंद करने और तीसरी कक्षा से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।
कमेंट
कमेंट X