फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कश्मीर विश्वविद्यालय : स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित

Mon, 26 Apr 2021 02:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 02:18 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा फिलहाल, सभी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरीय कक्षाओं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Kashmir University postponed UG and PG Exam 2021 due to covid-19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर विश्वविद्यालय ने कोविड -19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा फिलहाल, सभी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरीय कक्षाओं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। सत्र 2020-21 की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए संशोधित तारीख कोरोना संक्रमण की स्थिति स्थिर होने के बाद घोषित की जाएंगी। फिलहाल, 28 अप्रैल, 2021 तक कश्मीर विश्वविद्यालय बंद रहेगा। 

Kashmir University postponed UG and PG Exam 2021 due to covid-19
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा स्थगन की आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया है, सभी को यह सूचित किया जाता है कि दो मई, 2021 तक निर्धारित कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी ऑफलाइन स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरीय कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। ये निर्णय कोरोना महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों को बाद में जारी किया जाएगा।

Kashmir University postponed UG and PG Exam 2021 due to covid-19
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विद्यार्थी फैसले के बारे में अधिक और विस्तृत  जानकारी के लिए कश्मीर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट kashmiruniversity.net पर विजिट कर सकते हैं। छात्र और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट पर कश्मीर विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 के लिए अपडेट्स देख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने 15 अप्रैल, 2021 को  बड़ा फैसला करते हुए सूबे में जम्मू कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। जबकि 12वीं की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के एलजी यानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir University postponed UG and PG Exam 2021 due to covid-19
Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार, 14 अप्रैल, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed