JIPMER PG Admissions 2020: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, परीक्षा का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) द्वारा 8 दिसंबर, 2019 को स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाने वाली हैं। वे उम्मीदवार जो इस प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि JIPMER PG 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2019 है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कोर्स की शुरूआत जनवरी 2020 से होगी।
शैक्षिक योग्यता :
आवेदक के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों ने एमबीबीएस में कुल 55% अंक प्राप्त किए हों और एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों ने कुल 50% अंक प्राप्त किए हों।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि : 18 सितंबर, 2019 (11:00 बजे सुबह)
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर, 2019 (05:00 बजे शाम)
- हाल टिकट प्राप्त करने की तिथि : 13 नवंबर, 2019 से 08 दिसंबर, 2019
- प्रवेश परीक्षा की तिथि और समय : 08 दिसंबर, 2019
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 18 दिसंबर, 2019 को या उससे पहले
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। किसी अन्य माध्यम से किया गया शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैटेगरी आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओसीआई व अन्य 16,00 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस
- ओबीसी 16,00 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस
- एससी, एसटी 12,00 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस
- विदेशी नागारिकों के लिए 3,000 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस
- ओपीएच और पीडब्ल्यूडी किसी भी शुल्क भुगतान की छूट
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X