NTA JEE Main Result 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने IIT, NIT, NIT व कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित Jee Main-II परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड परीक्षा की कटऑफ और ऑल इंडिया रैंक भी जारी की गई है।
JEE Main Result 2019: दिल्ली के शुभन श्रीवास्तव 100 प्रतिशत अंकों के साथ बने ऑल इंडिया टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा में कुल 24 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। Jee Main-I परीक्षा में 15 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक के साथ स्कोर किया था। वहीं 9 छात्रों ने Jee Main-II परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। देखा जाएं तो इस वर्ष सामान्य वर्ग के छात्रों का कटऑफ 89.75 प्रतिशत रहा।
पिछली वर्ष यह कटऑफ 74 प्रतिशत रहा था। NTA ने पहली बार Jee Main की परीक्षा दो बार आयोजित कराई है। Jee Main-I जनवरी और Jee Main-II अप्रैल महीने में आयोजित की गई थी। Jee Main-II परीक्षा के परिणाम जोकि NTA द्वारा 30 अप्रैल को जारी किया जाना था। लेकिन यह परीक्षा परिणाम एक दिन पहले ही 29 अप्रैल को ही घोषित कर दिया गया है।
Jee Main-II परीक्षा में 50 प्रतिशत छात्रों की परफॉर्मेंस सुधार किया गया, वहीं पांच प्रश्नों को भी रद्द किया गया है। जिसमें से तीन प्रश्न रसायन विज्ञान के और एक भौतिक विज्ञान व एक प्रश्न गणित का था। लगभग 6,08,440 छात्रों ने Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा दी थी। इसमें से Jee Main-II परीक्षा में 2,97,932 स्कोर में सुधार किया गया। Jee Main-I और Jee Main-II परीक्षा में अधिकतम अंकों के आधार पर JEE Advanced में छात्रों को क्वालिफाई किया गया। Jee Main परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट के लिए आगे की स्लाइड देखें।
| टॉपर्स के नाम | स्थान |
| पहले स्थान पर रहे शुभन श्रीवास्तव | दिल्ली |
| निशांत अभांगी | राजस्थान |
| कोडा रेणु | आंध्रप्रदेश |
| अभय प्रताप सिंह | ग्वालियर |
| प्रखर जगवानी | मध्यप्रदेश |
| द्रव्या महरावा | हरियाणा |
| समीक्षा दास | राजस्थान |
| गुड्डीपते अनिकेत | झारखंड |
| जितेंद्र यादव | हरियाणा |
| सामान्य वर्ग का कटऑफ | 89.75 प्रतिशत |
| एससी वर्ग का कटऑफ | 44.33 प्रतिशत |
कमेंट
कमेंट X