फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2023 Paper Analysis: जेईई मेन चरण-2 के पांचवें दिन सबसे टफ रहा मैथ्स का पेपर, पढ़ें एक्सपर्ट एनालिसिस

Wed, 12 Apr 2023 11:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:17 PM IST
सार

JEE Main 2023 Paper Analysis: जेईई मेन चरण-2 के पांचवें दिन स्टूडेंट्स के फीडबैक और रिस्पॉन्सेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मैथ्स का पेपर अब तक का सबसे उलझाऊ पेपर रहा। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 Paper Analysis April Session BE BTech BArch and BPlanning Entrance Exam Expert Review 12th April
JEE Mains Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Mains April 2023 Paper Analysis by Expert: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के अप्रैल सेशन यानी दूसरे चरण की परीक्षा का बुधवार को पांचवां दिन था। स्टूडेंट्स के फीडबैक और रिस्पॉन्सेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पांचवें दिन मैथ्स का पेपर अब तक का सबसे उलझाऊ पेपर रहा। 


जेईई मेन के एक्सपर्ट्स फैकल्टी एवं कोटा के प्रतिष्ठित कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी सर और एक ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल के फैकल्टी एवं जेईई मेन एक्सपर्ट नितिन अरोड़ा ने बताया कि लेंदी कैलकुलेशन व प्रश्नों के ट्रिकी होने से मैथ्स के पेपर को सॉल्व करने में काफी समय लगा। डॉ माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक व सीसैट पर प्राप्त रिस्पॉन्सेज के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पांचवे दिन भी मैथ्स के पेपर ने विद्यार्थियों को उलझाए रखा। बताया जा रहा है कि बुधवार को मैथ्स का पेपर अप्रैल सेशन में अभी तक का सबसे कठिन पेपर रहा।  

JEE Main 2023 Paper Analysis April Session BE BTech BArch and BPlanning Entrance Exam Expert Review 12th April
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

JEE Main 2023 Paper Analysis: फिजिक्स का पेपर आसान रहा : डॉ माहेश्वरी

डॉ बृजेश माहेश्वरी सर के अनुसार, फिजिक्स का पेपर आसान रहा। दो-तीन प्रश्न स्टेटमेन्ट बेस्ड रहे। कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस से लगभग सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। 11वीं कक्षा के टॉपिक्स से यूनिट डाइमेन्शन, काइनेमेटिक्स, डब्ल्यूपीई, कॉम-कॉलीजन, रोटेशन, हीट ट्रांसफर, केटीजी, ग्रेविएशन, साउंड वेव व एसएचएम से प्रश्न पूछे गए।

इसी प्रकार 12वीं कक्षा के टॉपिक्स में ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, एमईसी, ईएमआई, एसी और ईएम वेव से प्रश्न पूछे गए। मैग्नेटिक प्रोपर्टीज से भी प्रश्न आया। मॉडर्न फिजिक्स से दो-तीन प्रश्न आए। सेमी कंडक्टर में ट्रांजिस्टर बेस्ड प्रश्न पूछा गया। प्रिंसीपल ऑफ कम्यूनिकेशन से भी एक प्रश्न आया।

 

JEE Main 2023 Paper Analysis April Session BE BTech BArch and BPlanning Entrance Exam Expert Review 12th April
जेईई मेन - फोटो : सोशल मीडिया

JEE Main 2023 Paper Analysis: केमिस्ट्री का पेपर मध्यम स्तर का रहा

छात्रों के अनुसार, पेपर मध्यम स्तर का रहा। जिसमें ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक व फिजिकल केमिस्ट्री तीनों से लगभग बराबर संख्या में प्रश्न पूछे गए। बीएम सर ने बताया कि इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीरियोडिक टेबल, कैमिकल बॉडिंग, कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री, एस-ब्लॉक, पी-ब्लॉक, एफ-ब्लॉक और एनवायरमेंटल केमिस्ट्री से प्रश्न आए।

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एसिड बेस, पीओसी, कार्बोनिल कंपाउंड, एमिनीज, बॉयोमोलीक्यूल तथा पॉलीमर से प्रश्न आए। फिजिकल केमिस्ट्री में एटोमिक स्ट्रक्चर, लिक्विड सॉल्युशन, कैमिकल काइनेटिक्स, थर्मोडाइनेमिक्स, आयोनिक तथा सरफेस केमिस्ट्री से प्रश्न पूछे गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2023 Paper Analysis April Session BE BTech BArch and BPlanning Entrance Exam Expert Review 12th April
जेईई मेन की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

JEE Main 2023 Paper Analysis: मैथ्स का पेपर सबसे कठिन और लेंदी रहा

पिछली पारियों के मुकाबले बुधवार को आया मैथ्स का पेपर सबसे कठिन और उलझाऊ रहा। डिफिकल्टी लेवल में इस पेपर को 5 में से 4 अंक दिए जा सकते हैं। एलजेब्रा में 10 प्रश्न आए। जिसमें क्वाड्रेटिक इक्वेशन, सीक्वेंस एंड प्रोग्रेसन, पीएंडसी, प्रोबेबिलिटी, बाइनोमियल थ्योरम, मेट्रिक्स एंड डिटरमिनेन्ट टॉपिक्स से प्रश्न आए।

डॉ बृजेश माहेश्वरी के अनुसार, कैलकुलस से सात-आठ प्रश्न आए। जिसमें फंक्शन, कन्टीन्युइटी, मेक्सिमा-मिनिमा, इंटीग्रेशन, डिफरेन्शियल इक्वेशन, एरिया अंडर कर्व टॉपिक्स को कवर किया गया। को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री से तीन प्रश्न आए। जिसमें सर्कल और इलिप्स टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। वेक्टर एंड थ्री डी से चार-पांच प्रश्न पूछे गए। ट्रिग्नोमेट्री, स्टेटिस्टिक्स, रिलेशन और रीजनिंग से एक-एक प्रश्न आया। वहीं कॉम्पलेक्स नंबर से भी एक प्रश्न आया।

 

विज्ञापन
JEE Main 2023 Paper Analysis April Session BE BTech BArch and BPlanning Entrance Exam Expert Review 12th April
JEE Mains

JEE Main 2023 Paper Analysis: नितिन अरोड़ा सर से जानें पेपर का विषयवार कठिनाई स्तर

ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल के जेईई मेन फैकल्टी नितिन अरोड़ा सर ने बताया कि कठिनाई स्तर पर भौतिकी को आसान से मध्यम स्तर पर आंका जा सकता है। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे और सभी प्रमुख इकाइयों में समान रूप से वितरित किए गए थे। केमिस्ट्री को सभी में से सबसे आसान रेट किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed