फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main 2023: जेईई मेन 7.85 लाख विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन, अंतिम तिथि में बचे सिर्फ तीन दिन

Mon, 09 Jan 2023 07:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 07:24 PM IST
सार

Last Date to Apply JEE Mains Exam 2023:  अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। सोमवार शाम तक सात लाख 85 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया को कर लिया है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Last Date to Apply for First Attempt is January 12th, JEE Mains Exam from January 24
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main 2023 Last Date: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 (JEE Main) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। सोमवार शाम तक सात लाख 85 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया को कर लिया है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 तक है। ऐसे में अभी आखिरी तीन दिन में करीब एक लाख विद्यार्थियों के और आवेदन करने की उम्मीद है।  

JEE Main 2023 Last Date to Apply for First Attempt is January 12th, JEE Mains Exam from January 24
जेईई मेन 2023 - फोटो : फ्रीपिक

JEE Main 2023: पहला चरण जनवरी में तो दूसरा अप्रैल में होगा

इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में पहला जनवरी, 2023 व दूसरा सत्र के लिए अप्रैल, 2023 में संपन्न होगी। जनवरी माह के लिए आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन करने का अनुमान है। विद्यार्थी अभी केवल जनवरी जेईई मेन 2023 के लिए ही आवेदन कर रहे हैं। अप्रैल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः आवेदन करना होगा। अभी बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने जनवरी जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है। इसका बड़ा कारण परीक्षा की देरी से घोषणा और जनवरी में ही परीक्षा करवाने के साथ-साथ बोर्ड पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं आना है।

 

JEE Main 2023 Last Date to Apply for First Attempt is January 12th, JEE Mains Exam from January 24
एनटीए जेईई मेन - फोटो : सोशल मीडिया

JEE Main 2023: यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक होने के आसार

वहीं, आने वाले इन्हीं दिनों में राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई की बोर्ड कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसे देखते हुए इस परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत अभी तक कम है। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा बताते हैं कि हर वर्ष का ट्रेंड देखें तो दूसरे सेशन के लिए करीब डेढ़ से दो लाख नए विद्यार्थी हर वर्ष रजिस्ट्रेशन करते हैं। ऐसे में इस वर्ष भी जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए कुल यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2023 Last Date to Apply for First Attempt is January 12th, JEE Mains Exam from January 24
Engineering Admission Exam - फोटो : सोशल मीडिया

JEE Main 2023: 24 जनवरी से शुरू होगी जेईई मेन

पहले चरण की जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के मध्य होनी है। ऐसे में 20 जनवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड पात्रता के असमंजस में आवेदन नहीं कर रहे हैं, उन्हें अवश्यक रूप से आवेदन करना चाहिए, क्योंकि जेईई मेन परीक्षा देने के लिए कोई बोर्ड पात्रता बाध्याता नहीं है। साथ ही जेईई मेन के आधार पर बहुत से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है, जिनमें बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत से भी कम है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed