Schools Closed in Several States: शीत लहर ने भारत के उत्तरी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा में कंपकंपाने वाली सर्द हवाएं चल रही है। हडि्डयां गला देने वाली इस सर्दी के सितम के कारण नौनिहालों का स्कूल आना-जाना दुश्वार हो रखा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूल अगले एक सप्ताह तक के लिए बंद करा दिए गए हैं। ठिठुरन बढ़ने के कारण दिल्ली में भी सर्दी, कोहरे और शीत लहर के असर के बीच सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को एक से 15 जनवरी तक बंद किया हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी जारी है।
School Closed: उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप, इन पांच राज्यों में बंद करने पड़े स्कूल, जानें कहां-कब तक?
शीत लहर ने भारत के उत्तरी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा में कंपकंपाने वाली सर्द हवाएं चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar: 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के स्कूल बंद
अत्यधिक सर्दी के कारण बिहार की राजधानी पटना में स्कूल बंद रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पटना के स्कूल 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे। वहीं, पटना जिलाधिकारी द्वारा सात जनवरी, 2023 को स्कूल बंद करने के संबंध में ताजा आदेश जारी किया गया है। गया में भी स्कूल बंद रखने के आदेश हैं।
Uttar Pradesh: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों के स्कूल बंद
शीत लहर की स्थिति के कारण राजधानी लखनऊ के स्कूल 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्कूल बंद रखने की जानकारी दी गई है। लखनऊ में जारी आदेश के अनुसार, कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए मौसम की स्थिति के कारण लखनऊ के सभी स्कूल नौ जनवरी से 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे।
Punjab: स्कूल की शीतकालीन छुट्टियां फिर बढ़ाई
पंजाब सरकार ने सर्दी के सितम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का एलान किया है। सरकार ने पहले नौ जनवरी को स्कूल खोले जाने की घोषणा की थी। लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल पुन: खोले जाने को लेकर 14 जनवरी, 2023 तक समीक्षा हैं। राज्य में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के कक्षा एक से सातवीं तक के छात्रों के लिए ही छुट्टियां बढ़ाई गईं हैं। वहीं, कक्षा आठवीं से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं नौ जनवरी से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।
Rajasthan: कई जिलों में कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद
शीत लहर के कारण राजस्थान के जयपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में स्कूलों को 14 जनवरी, 2023 तक बंद रखने के लिए कहा गया है। कोटा और बारां जिले में भी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही उत्तरी क्षेत्रों में शीत लहर फैली है, बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कमेंट
कमेंट X