{"_id":"61dad0ff612f1808f95e9dcb","slug":"jee-main-2022-exam-dates-soon-by-nta-registration-likely-begin-this-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जल्द, जानिए कब तक जारी होगी अधिसूचना?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जल्द, जानिए कब तक जारी होगी अधिसूचना?
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:22 AM IST
सार
JEE Main 2022 Exam Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 की तारीखों की घोषणा जल्द की जाने वाली है। माना जा रहा है कि एनटीए जनवरी में जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जारी कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
JEE Main 2022 Exam Dates: इंजीनियरिंग करने के लिए आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी समेत शीर्ष संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के सपने संजोए बैठे विद्यार्थी तैयार हो जाएं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 की तारीखों की घोषणा जल्द की जाने वाली है। माना जा रहा है कि एनटीए जनवरी में जेईई मेन 2022 का शेड्यूल जारी कर सकता है। जेईई मेन 2022 की परीक्षा तिथियां घोषित होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है। क्योंकि पिछले साल भी जेईई मेन 2021 के रजिस्ट्रेशन जनवरी में शुरू हुए थे और पहले सत्र की परीक्षा फरवरी में हुई थी।
सभी सत्रों के लिए अलग-अलग होंगे आवेदन
इसलिए, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि एनटीए जल्द सभी चार सत्रों के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी। जेईई मेन 2022 का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होगा। एनटीए सभी चार सत्रों के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जारी करेगा। जेईई मेन 2022 सत्र-1 के लिए पंजीकरण शीघ्र ही शुरू होगा।
2 of 4
एनटीए जेईई मेन
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के कारण भी जेईई मेन 2022 में देरी संभव
कोरोना के नए वैरिएंट और संक्रमण की रफ्तार भी एक अहम फैक्टर है। देश भर में स्कूल और कॉलेज फिर से बंद कर दिए गए हैं और कुछ परीक्षाओं को स्थगित या पुनर्निर्धारित भी किया गया है। यदि कोरोना संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़ते हैं तो परीक्षाओं को टाला जा सकता है। बीते साल भी एनटीए ने जेईई मेन के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षाएं कोरोना के मामलों में कमी आने पर जुलाई-अगस्त के माह में आयोजित की थीं।
3 of 4
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला
पहले सत्र को मार्च तक खिसकाने की संभावना
हालांकि, जेईई मेन 2022 के पहले सत्र को मार्च तक खिसकाने की संभावना है, क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की होने से प्रशासनिक तंत्र ज्यादा व्यस्त है। परीक्षा की तारीखें फरवरी-मार्च में होने वाले पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम पर निर्भर करेंगी। अब सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
JEE Main परीक्षा केंद्र के बाहर का नजारा
- फोटो : पीटीआई
तो मार्च से शुरू हो सकती हैं जेईई मेन 2022 की परीक्षाएं
ऐसी संभावना है कि जेईई मेन 2022 का पहला सत्र चुनाव के बाद यानी मार्च 2022 में होगा। यदि एनटीए चुनाव के बाद परीक्षा आयोजित करने पर विचार करता है, तो पहला सत्र मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। अन्य तीन सत्र संभवतया अप्रैल, मई और जून में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, यह अभी अनुमान है। आधिकारिक तौर पर एनटीए जल्द अधिसूचना जारी करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X