फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जेईई मेन 2021: आज से शुरू हो रहीं चौथे एवं अंतिम सत्र की परीक्षाएं, पढ़िए ये अहम दिशा-निर्देश

Thu, 26 Aug 2021 08:21 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 08:21 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दौर में बदले पठन-पाठन और परीक्षण के तौर-तरीकों के कारण यहां परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है, ताकि आखिरी क्षणों में विद्यार्थियों को कोई कठिनाई या असुविधा न हो।  

विज्ञापन
jee main 2021 session 4 begins to today here is important last minute instructions
जेईई मेन 2021 चौथे एवं अंतिम सत्र की परीक्षाएं प्रारंभ - फोटो : अमर उजाला

देशभर में विभिन्न इंजीनियरिंग शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए होने वाली मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 के चौथे एवं आखिरी चरण की परीक्षाओं का आगाज गुरुवार, 26 अगस्त से होने जा रहा है। जेईई मेन परीक्षा विदेश में स्थित प्रमुख केंद्रों सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


बी. आर्क और बी. प्लानिंग के लिए जेईई मेन 2021 पेपर-2 बुधवार, 26 अगस्त, 2021 को आयोजित किया जाएगा। बी. टेक / बीई परीक्षा 27 अगस्त, 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। अंतिम परिणाम और रैंक सितंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। 
बता दें कि जेईई मेन 2021 के अंतिम या अगस्त सत्र के लिए सात लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। कोरोना महामारी के दौर में बदले पठन-पाठन और परीक्षण के तौर-तरीकों के कारण यहां परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है, ताकि आखिरी क्षणों में विद्यार्थियों को कोई कठिनाई या असुविधा न हो।   
 

jee main 2021 session 4 begins to today here is important last minute instructions
जेईई मेन 2021 - फोटो : एनटीए

मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 के चौथे एवं आखिरी चरण की परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे, जो तीन अक्तूबर, 2021 को होनी निर्धारित है। 

जेईई मेन 2021 सत्र-4 में इन बातों का रखें ध्यान

  • जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • रिपोर्टिंग समय, परीक्षा स्लॉट और परीक्षा की तारीख एडमिट कार्ड पर छपी होगी - सभी उम्मीदवारों को उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में रफ शीट प्रदान की जाएगी, जिसे उन्हें पर्यवेक्षक द्वारा बताए गए अनुसार बॉक्स में छोड़ना होगा।
     
jee main 2021 session 4 begins to today here is important last minute instructions
जेईई मेन 2021 - फोटो : एनटीए
  • परीक्षा के लिए सुझाए गए ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में जूते के बजाय सैंडल और चप्पल पहनें। 
  • इसके अलावा, हल्के रंग के कपड़ों की सिफारिश की जाती है और धार्मिक प्रतीक चिह्नों के अलावा किसी भी आभूषण को धारण करने की अनुमति नहीं है।
  • एडमिट कार्ड पर कोविड-19 गाइडलाइन के बारे में विस्तृत निर्देश भी उपलब्ध हैं। सभी छात्रों को दिशा - निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
  • परीक्षा के दौरान छात्रों को हर समय मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jee main 2021 session 4 begins to today here is important last minute instructions
जेईई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र - फोटो : ANI

ये साथ लेकर जाएं
प्रवेश पत्र पर प्रकाशित निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के साथ सैनेटाइजर की अपनी छोटी बोतल, एक स्पष्ट बॉल प्वाइंट पेन और प्रवेश पत्र ले जाएं। उम्मीदवार एक छोटी पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की भी सलाह दी जाती है, जिसे कोविड - 19 प्रोटोकॉल के तहत अनुमति है।

इन वस्तुओं को न लेकर जाएं
ध्यान दें जेईई परीक्षा केंद्र पर कोई भी उम्मीदवार अपने साथ मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस न रखें, एनालॉग या डिजिटल घड़ी, कोई हेल्थ बैंड, रफ शीट, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि कुछ भी लेकर न जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed