फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्या खाएंगे चांद पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ISRO ने बनवाए 22 तरह के पकवान

Mon, 06 Jan 2020 11:19 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 06 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
ISRO Gaganyaan Mission, What Indian astronauts eat during journey to Moon in Man Mission of India
फाइल फोटो - फोटो : Social media

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) साल 2021 में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान (ISRO Space Mission Gaganyaan) भेजने वाला है। इसके लिए इसरो ने देशभर से चार लोगों का चुनाव किया है जो इस मिशन के जरिए चांद पर जाएंगे। ये अंतरिक्ष यात्री इस महीने के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण के लिए रूस रवाना होने वाले हैं। इस मिशन के संबंध में आज जो रोचक जानकारी हम आपको दे रहे हैं, वो है इन यात्रियों के खाने के बारे में।



क्या आप जानते हैं कि चांद तक के अपने सफर के दौरान ये भारत के ये चार अंतरिक्ष यात्री क्या खाएंगे? उन्हें खाना कहां से मिलेगा? महीनों लंबे मिशन के दौरान ये क्या खाकर रहने वाले हैं? इन सभी सवालों के जवाब आप आगे की स्लाइड्स में पढ़ सकते हैं।

ISRO Gaganyaan Mission, What Indian astronauts eat during journey to Moon in Man Mission of India
इसरो सैटेलाइट लॉन्च (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मैसूर में रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला (DFRL - Defence Food Research Laboratory) ने इस अंतरिक्ष मिशन के दौरान खाने के लिए 22 तरह के पकवान बनाए हैं। इनमें हल्का-फुल्का खाना, ज्यादा ऊर्जा वाला खाना, ड्राई फ्रूट्स और फल भी शामिल हैं। खाने की इन चीजों को जांच के लिए इसरो भेज दिया गया है।

ISRO Gaganyaan Mission, What Indian astronauts eat during journey to Moon in Man Mission of India
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किया गया खाना - फोटो : BBC

अंतरिक्ष यात्री चखेंगे स्वाद

  • डीएफआरएल के निदेशक डॉ. अनिल दत्त सेमवाल ने बीबीसी को बताया, 'खाने के ये सभी सामान अंतरिक्ष यात्री खाकर देखेंगे। क्योंकि इनका चुनाव इस बात पर भी निर्भर करता है कि उन्हें ये कितने अच्छे लगते हैं। इसरो की एक टीम इनकी जांच करेगी।'
  • 'एस्ट्रोनॉट्स के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बनाया गया है। इन्हें गर्म करके खाया जा सकता है। हम भारतीय गर्म खाना पसंद करते हैं।' 

...तो कैसे गर्म होगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ISRO Gaganyaan Mission, What Indian astronauts eat during journey to Moon in Man Mission of India
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किया गया खाना - फोटो : BBC

डॉ. अनिल दत्त सेमवाल ने बताया कि 'हम खाना गर्म करने के लिए एक उपकरण भी दे रहे हैं, जिसके जरिए लगभग 92 वॉट बिजली से खाना गर्म किया जा सकता है। ये उपकरण खाने को 70 से 75 डिग्री तक गर्म कर सकता है। ये खाना स्वस्थ है और एक साल तक चल सकता है।'

कौन से पकवान बनाए गए हैं?

विज्ञापन
ISRO Gaganyaan Mission, What Indian astronauts eat during journey to Moon in Man Mission of India
फाइल फोटो - फोटो : PTI
  • डॉ. अनिल दत्त के अनुसार, 'वो (इसरो) मटन या चिकन चाहते हैं। हमने चिकन करी और बिरयानी दी है। वो बस इसे पैकेट से निकालकर, गर्म करके खा सकते हैं।'
  • 'अनानास और कटहल जैसे स्नैक्स भी दिए हैं। ये स्नैक्स के लिए एक बहुत ही स्वस्थ विकल्प हैं। हम सबकुछ रेडीमेड दे रहे हैं, जैसे सांबर के साथ इडली। इसमें आप पानी डालकर खा सकते हैं।'
  • 'लेकिन एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के अंदर खाना होगा। इस खाने को आधा खाकर नहीं रखा जा सकता। जब आप पैकेट खोल देते हैं तो ये सामान्य खाने की तरह बन जाता है।'

ये भी पढ़ें : NASA ने सुनाई सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें

नासा के अनुसार कैसा हो अंतरिक्ष यत्रियों का खाना?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed