फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कनाडा में पायलेट बन कमा रही थी करोड़ों, मां-बाप के कहने पर छोड़ दी नौकरी

Mon, 21 Jan 2019 12:03 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 21 Jan 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Indian girl becomes pilot and now will fly Plane know more details
मुकीमपुर की बेटी मीना आंतिल अमेरिका में पढ़ाई करके कैप्टन बन गई और वह कनाडा में नौकरी करके प्लेन उड़ाने लगी। लेकिन माता-पिता का सपना था कि बेटी अपने ही देश में आकर नौकरी करे तो उनका सपना पूरा करने को बेटी ने कनाडा से नौकरी छोड़ दी। वह अब अपने ही देेश में प्लेन उड़ाएगी, जिसके लिए उसने एक प्राइवेट एयरलाइंस में कैप्टन के पद पर ज्वाइन कर लिया है। मीना आंतिल के रविवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
Indian girl becomes pilot and now will fly Plane know more details
मीना आंतिल ने कहा कि पिता महावीर आंतिल व माता सुनीता आंतिल के सहयोग से उसने यह मुकाम हासिल किया है। परिजनों ने उसे पढ़ने के लिए अमेरिका भेजा था। जहां पढ़ाई पूरी करके वह कैप्टन बन गई और वह पिछले दस साल से कनाडा में रहकर नौकरी कर रही थी। 
Indian girl becomes pilot and now will fly Plane know more details
उसके माता-पिता चाहते थे कि बेटी अपने ही देश में नौकरी करे और अपने देश में प्लेन उड़ाए। जिससे मीना ने कनाडा में नौकरी छोड़ दी और उसने अपने ही देश में एक प्राइवेट एयरलाइंस को ज्वाइन किया है। मीना का बचपन से ही सपना था कि वह एयरलाइंस में जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian girl becomes pilot and now will fly Plane know more details
उसके सपने को साकार करने के लिए माता-पिता सहित समस्त परिवार ने उसका साथ दिया। मीना ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी बेटियों को भी शिक्षित कर उसके सपने को पूरा करने में योगदान दें। मीना ने गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व मंदिर में ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Indian girl becomes pilot and now will fly Plane know more details
इस दौरान मेहर सिंह, रामकिशन फौजी, पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल, हरिप्रकाश असावरपुर, रमेश असावरपुर, हवा सिंह पहलवान, बेगराज, रामस्वरूप, नरेंद्र कोच, कुलदीप, जयभगवान, हुकम सिंह, सूबे सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed