किसी कंपनी में इंटरव्यू में जाने से पहले अगर आप कुछ कॉमन सवालों के जवाब पहले से ही तैयार कर लें तो आपकी नौकरी का रास्ता तो वहीं क्लियर हो जाता है। इंटरव्यू में मौजूद पैनल उम्मीदवारों की कम्यूनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास और इंटेलिजेंस को परखता है। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ कॉमन से सवालों के जवाब बताते हैं जिनकी तैयारी आप कर सकते हैं।
1. कुछ अपने बारे में बताइए?
किसी भी इंटरव्यू की शुरुआत इसी सवाल के साथ होती है। इस सवाल का जवाब आप अपनी पिछली जॉब की कुछ उपलब्धियों को बताकर दें। अगर आप फ्रेशर हैं तो सबसे पहले अपनी क्वॉलिफिकेशन, क्वॉलिटीज और एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के बारे में बताएं।
2. आप अपनी जॉब क्यों छोड़ना चाहते हैं?
इस सवाल के जवाब में याद रखिए, आपको अपनी पिछली कंपनी या बॉस के बारे में इंटरव्यू के दौरान कोई भी नकारात्मक बात नहीं कहनी चाहिए। इससे आप ही का इंप्रेशन खराब होगा। आप कुछ ठोस कारण, जैसे करियर ग्रोथ, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, जॉब सिक्योरिटी आदि बता सकते हैं।
3. आप हमारी कंपनी से क्यों जुड़ना चाहते हैं?
इसके जरिए इंटरव्यू पैनल जॉब के लिए आपके समर्पण को जानने की कोशिश करता है। आप जॉब रिक्वायरमेंट्स के अनुसार अपना जवाब दें और उन्हें बताएं कि आप इन रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने के लिए कितने पैशनेट हैं और आपमें इसकी क्षमता भी मौजूद है।
4. आप खुद को 5 साल बाद कहां देखते हैं?
अगर आपसे यह सवाल पूछा जाए, तो आप अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर ईमानदार और स्पष्ट रहें। मगर साथ ही दो बातों का ध्यान रखें, पैनल आपके करियर की अपेक्षाओं के बारे में जानना चाहता है। साथ ही आपकी महत्वाकांक्षा में यह जॉब क्या मायने रखती है।
कमेंट
कमेंट X