IIT Admission Report: देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का आयोजन इस वर्ष आईआईटी बॉम्बे द्वारा किया गया था। परीक्षा के परिणाम व काउंसलिंग प्रक्रिया के उपरांत आईआईटी, बॉम्बे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष टॉप आईआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच का कट ऑफ प्रतिशत प्राप्तांक पर पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे कम रही।
IIT Admission: किस आईआईटी में कितने फीसदी प्राप्तांकों पर मिली सीएस
जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से ओपन कैटेगरी में आईआईटी, बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस ब्रांच की प्राप्तांक प्रतिशत कट ऑफ 68 फीसदी; आईआईटी, दिल्ली की 65 फीसदी; मद्रास की 61 फीसदी; कानपुर की 60 फीसदी; खड़गपुर की 58 फीसदी; रूड़की की 55 फीसदी; गुवाहाटी की 53 फीसदी; हैदराबाद की 51 फीसदी; बीएचयू की 48 फीसदी एवं टॉप-10 आईआईटी में शामिल आईआईटी इंदौर में सीएस ब्रांच की कट ऑफ पर 45 फीसदी प्राप्तांक पर रही है। इसके अतिरिक्त जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से ओपन कैटेगरी में 31 फीसदी प्राप्तांक वाले विद्यार्थी को आईआईटी, भिलाई में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला मिल पाया है।
2 of 4
IIT BOMBAY
- फोटो : पीटीआई
IIT Admission: कैटेगरी में इतने प्रतिशत प्राप्तांक पर मिली सीएस ब्रांच
आईआईटी, बॉम्बे की जेन्डर न्यूट्रल पूल कोटे से सीएस की ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कट ऑफ 65 फीसदी; ओबीसी की 53 फीसदी; एससी की 45 फीसदी एवं एसटी की 40 फीसदी प्राप्तांक रही। वहीं आईआईटी, दिल्ली की ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 60 फीसदी; ओबीसी की 50 फीसदी; एससी एवं एसटी की 40 फीसदी रहा तो वहीं आईआईटी, इंदौर की ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ 41 फीसदी; ओबीसी की 36 फीसदी; एससी की 26 फीसदी एवं एसटी के लिए कट ऑफ 21 फीसदी प्राप्तांक पर रही। जबकि, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 29 फीसदी पर अंतिम आईआईटी की सीएस ओबीसी में 26 फीसदी पर, एससी में 14 फीसदी एवं एसटी में 13 फीसदी प्राप्तांक पर आईआईटी भिलाई में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन मिला।
3 of 4
IIT Delhi Students
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
IIT Admission: छात्राओं को कम प्रतिशत प्राप्तांक पर भी मिली सीएस
इस वर्ष आईआईटी, बॉम्बे फीमेल पूल कोटे से सीएस ब्रांच ओपन कैटेगरी में 58 फीसदी; दिल्ली में 54 फीसदी; मद्रास में 51 फीसदी; कानपुर 50 फीसदी; खड़गपुर में 48 फीसदी; रूड़की एवं हैदराबाद में 43 फीसदी; गुवाहाटी में 41 फीसदी; बीएचयू में 39 फीसदी और आईआईटी, इंदौर में 38 फीसदी पर प्राप्तांक रही। साथ ही 27 फीसदी प्राप्तांक हासिल करने वाली छात्रा को भी आईआईटी, भिलाई में सीएस ब्रांच में प्रवेश मिला है। वहीं, ईडब्ल्यूएस में फीमेल पूल कोटे से 22 फीसदी प्राप्तांक, ओबीसी में 20 फीसदी प्राप्तांक, एससी में 13 फीसदी और एससी में नौ फीसदी प्राप्तांक पर आईआईटी, भिलाई में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में प्रवेश मिला है।
4 of 4
Computer Science Branch
- फोटो : istock
IIT Admission: इसलिए गिरी सीएस ब्रांच की दाखिला कट ऑफ
आईआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के दाखिलों के लिए कट ऑफ गिरने के सवाल पर इंजीनियरिंग सेक्टर के जाने-माने करिअर काउंसलर अमित आहूजा कहते हैं कि इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 360 अंकों की हुई थी। पेपर-1 एवं पेपर-2, 180-180 अंकों के हुए। विद्यार्थियों को मिले प्रवेश इन्हीं अंकों में से प्राप्त प्राप्तांकों के प्रतिशत पर आधारित है। इस बार, जेईई एडवांस्ड परीक्षा गत वर्षों के मुकाबले कठिन रही थी। ऐसे में कम प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को शीर्ष आईआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल पाई है।
कमेंट
कमेंट X