UPSC Recruitment 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने अभी हाल ही में एक आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया था। पदों के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया था। बता दें, आयोग ने अब इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के माध्यम से उन उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है, जिनके आवेदन शुल्क का भुगतान न करने के कारण UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं। ये नोटिस आयोग ने यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in है। उम्मीदवार आगे दिए नोटिस के माध्यम से भी लिस्ट देख सकते हैं।
{"_id":"5e69c5568ebc3eead87e434a","slug":"if-you-have-applied-for-upsc-exam-then-see-this-notice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर UPSC के लिए किया है आवेदन तो जल्द देखें ये नोटिस, इन लोगों के हुए रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अगर UPSC के लिए किया है आवेदन तो जल्द देखें ये नोटिस, इन लोगों के हुए रद्द
Thu, 12 Mar 2020 10:45 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Civil Services
मुख्य जानकारी-
- नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने सिविल सेवा के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा, 2020 के लिए 51 उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द कर दिया है। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 100 रुपये देने थे। लेकिन कुछ लोगों की रसीद को लेकर आयोग ने बैंक अधिकारियों से कोई पुष्टि प्राप्त नहीं की है इसलिए यह निर्णय लिया गया।
upsc
- यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी और इसके लिए अंतिम तिथि 3 मार्च, 2020 को खत्म हुई।
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 रविवार, 31 मई, 2020 को होगी जो कि अनेक राज्यों में बने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
upsc
- बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का मौका मिलता है।
- यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा व आखिरी चरण साक्षात्कार होता है।
- यूपीएससी ने कुछ समय पहले कैलेंडर भी जारी किया था। इस कैलेंडर में साल 2020 में यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
upsc
- फोटो : file photo
UPSC Exam Calendar 2020
| परीक्षा का नाम | नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि |
| एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2020 | 8 जनवरी, 2020 | 28 जनवरी, 2020 |
| सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 | 12 फरवरी, 2020 | 03 मार्च, 2020 |
| भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 | 12 फरवरी, 2020 | 03 मार्च, 2020 |
| आईईएस / आईएसएस परीक्षा, 2020 | 25 मार्च, 2020 | 13 अप्रैल, 2020 |
| संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 | 08 अप्रैल, 2020 | 28 अप्रैल, 2020 |
| केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2020 | 22 अप्रैल, 2020 | 12 मई, 2020 |
| एनडीए और एनए परीक्षा (II), 2020 | 10 जून, 2020 | 30 जून, 2020 |
| सीडीएस परीक्षा (II), 2020 | 05 अगस्त, 2020 | 25 अगस्त, 2020 |
| एसओ / स्टेनो (GD-B / GD-I) LDCE | 16 सितंबर, 2020 | 06 अक्तूबर, 2020 |
ये भी पढ़ें- UPSC: गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ बन गया IAS, पूछे गए ये 6 सवाल
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X