आने वाली 8 जुलाई को UGC NET 2018 की परीक्षा आयोजित होगी। इस बार नेट की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब जब परीक्षा के कुछ ही दिन बचे हैं तो चलिए हम आपको नेट क्लियर करने के लास्ट मिनट टिप्स बताते हैं।
1. शुरुआत सही करें
कहते हैं अगर शुरुआत सही हो तो अंत भी सही होता है। ऐसे में पहले पेपर को आसान समझने की गलती भूलकर भी न करें। इस पेपर के जरिए आपकी जनरल अवेयरनेस चेक की जाएगी। ये पेपर 100 नंबर का होगा। लास्ट मिनट में रीजनिंग, कम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस पर ज्यादा फोकस करें।
2. नोट्स दोबारा जरूर पढ़ लें
अपने नोट्स को दोबारा पढ़ लें। साथ ही इन नोट्स में कुछ जरूरी बातें एक दूसरे पेपर में लिख लें। इससे आपको कई प्वॉइंट्स याद रहेंगे। अगर आप कुछ भूलते हैं तो जल्दी से पढ़ लेने में आपको आसानी होगी। आप अकेले बोल-बोलकर कर भी दोहरा सकते हैं।
3. नया टॉपिक पढ़ने की न सोचें
याद रखें परीक्षा से पहले आपने साल भर जो कुछ भी पढ़ा है उसे ही दोबारा पढ़ें। आखिरी समय में कुछ नया पढ़ने की न सोचें। नए टॉपिक को पढ़ने के चक्कर में आप अपना पुराना पढ़ा हुआ सब कुछ भूल सकते हैं। साथ ही कंफ्यूजन भी बढ़ जाएगा।
4. रिवीजन के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालें
परीक्षा में कुछ ही समय बाकि रह गया है ऐसे में अपना समय बिल्कुल भी बर्बाद ना करें। आप ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर पढ़ाई करें और समय बिल्कुल खराब ना करें। कोशिश करें कि इन दिनों मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहें जिससे आपका ध्यान केवल पढ़ाई पर रहे।
कमेंट
कमेंट X