कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और एक बार फिर से विश्वविद्यालयों को बंद किया जा रहा है। अब कोरोना की वजह से गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने भी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और सभी कॉलेजों और संबद्ध संस्थानों को 11 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय ने आज यानी 27 अप्रैल से सभी कॉलेजों और संबंद्ध संस्थानों की ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।
गुवाहाटी विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से परीक्षाएं स्थगित, 11 मई तक सभी कॉलेज बंद
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X