फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE Result 2018 IIT Guwahati declared result check here

GATE 2018 का परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
GATE Result 2018 IIT Guwahati declared result check here
GATE 2018

IIT गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को जारी किया जाना था लेकिन IIT ने परीक्षा परिणाम एक दिन पहले ही यानी 16 मार्च को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.gate.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गेट 2018 परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 व 11 फरवरी, 2018 को आयोजित की गई थी। बीते दिनों ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2018) परीक्षा का रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया गया था।

विज्ञापन


ऐसे करें रिजल्ट चेक


-आफिशियल वेबसाइट  www.gate.iitg.ac.in पर जाएं।
-वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'GATE 2018 Results' का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें।
-आपको मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
-डिटेल्स सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आगे के लिए रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

 

GATE Result 2018 IIT Guwahati declared result check here
student shimla
आपको बता दें कि इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा में पास होकर छात्रों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। GATE परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स (IISc), बेंगलुरु और देश के 7 IITs (बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की) मिलकर कराते हैं। इस बार इस परीक्षा को आयोजन करने की जिम्मेदारी आईआईटी गुवाहाटी को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed