फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

GATE 2022 Application: दो सितंबर से शुरू होगी गेट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया, पढ़िए महत्वपूर्ण निर्देश

Wed, 01 Sep 2021 05:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

GATE 2022 exam application: आईआईटी खड़गपुर की ओर से  जारी किए पुन: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। गेट 2022 परीक्षा 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। GATE 2022 परीक्षा 180 मिनट की अवधि की होगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
GATE 2022 exam application process will start from September 2 read important instructions
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

IIT GATE 2022 Online Application Registration: आईआईटी खड़गपुर की ओर से  जारी किए पुन: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया गुरुवार, 02 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। इस वर्ष GATE 2022 का आयोजन  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 सितंबर, 2021 तक या उससे पहले आईआईटी, खड़गपुर गेट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर IIT GATE 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले IIT GATE 2022 की आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू होने वाली थी, लेकिन आखिरी वक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया था। 



इस बार दो नए विषय भी जोड़े गए
IIT kgp यानी आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी GATE 2022 की अधिसूचना के मुताबिक तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु दो नए पेपर जीई (ज्योमेटिक्स इंजीनियरिंग) और एनएम (नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग) भी पेश किए गए हैं। आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की तिथियों का भी एलान कर दिया है। यह परीक्षा अगले वर्ष 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गेट 2022 संबंधी तमाम तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/index.html पर दी गई जानकारी को ही अधिकृत मानें। 
 

GATE 2022 exam application process will start from September 2 read important instructions
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
गेट 2022 परीक्षा 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। GATE 2022 परीक्षा 180 मिनट की अवधि की होगी और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। गेट परीक्षा आयोजित करने के लिए कुल 195 केंद्र आवंटित किए गए हैं। GATE इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का संक्षिप्त नाम है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है और कई छात्र एम. टेक प्रवेश या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सीधी भर्ती के लिए इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। 

GATE 2022 exam application process will start from September 2 read important instructions
गेट Exam - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे
गेट 2022 परीक्षा के तहत परीक्षा पत्र विशुद्ध रूप से वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसमें कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जबकि शेष प्रश्नों में बहु विकल्पीय प्रश्न (MSQs) और/या संख्यात्मक उत्तर प्रकार प्रश्न यानी न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) शामिल होंगे। गेट 2022 के उम्मीदवारों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि एक या दो विषयों को पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। छात्र पेपर कॉम्बिनेशन की सूची में से दो पेपरों के संयोजन का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
GATE 2022 exam application process will start from September 2 read important instructions
GL Bajaj - फोटो : सोशल मीडिया

एक से अधिक बार आवेदन न करें
हालांकि, यदि कोई छात्र एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहता है तो उसे केवल एक आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई छात्र एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है, तो केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा और बाकी को अस्वीकार कर दिया जाएगा और पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं इस बार कुल प्रश्नों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले गेट के कुल सवालों की संख्या 27 थी, लेकिन उपरोक्त दो नए विषय के पेपर के आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed